back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लेडी सिंघम बन छाई दीपिका पादुकोण, रोहित शेट्टी ने कहा- मेरी हीरो

फिल्म 'सिंघम अगेन' के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम से दीपिका पादुकोण का सिंघम लेडी वाला लुक जारी करते हुए उनको अपना हीरो बताया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म ‘सिगम अगेन’ के सेट से तमाम तस्वीरें सामने आ रही थी। वहीं, अब फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने लेडी सिंघम का किरदार निभाने वाली दीपिका पादुकोण का दूसरा पोस्टर भी शेयर कर दिया है। पोस्टर शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने एक्ट्रेस को अपना रियल हीरो बताया है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्टर

फिल्म ‘सिगम अगेन’ के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने पहले भी फिल्म के कई पोस्टर शेयर किए है। लेकिन इस बार का पोस्टर कुछ अलग है। डायरेक्टर ने पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा है ”मेरी हीरो रियल में भी और रील में भी लेडी सिंघम”, दीपिका पादुकोण इस सिंघम अवतार में काफी अट्रेक्टिव लग रही हैं। एक्ट्रेस पुलिस की वर्दी पहन सिंघम का पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं। लेडी सिंघम के इस किरदार को देखने के बाद ये अंदाजा लगाया जा रहा है की फिल्म में में एक्ट्रेस का काफी अच्छा प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

यूजर्स ने कमेंट की लगाई बौछार

हालांकि कुछ दिन पहले ही दीपिका पादुकोण की सेट से पहली बार बेबी बंप में फोटोज वायरल हुई थीं। जिसको देखकर फैन्स काफी खुश हो गए थे। वह पुलिस की वर्दी में नजर आई थीं। रोहित के इस पोस्ट पर फैंस के तमाम कमैंट्स आ रहे है एक ने लिखा दीपिका का सिंघम लुक कमाल का है, एक ने कहा, ‘शक्ति शेट्टी के रूप में दीपिका पादुकोण बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देंगी।’ एक ने लिखा, ‘जब दीपिका यूनिफॉर्म में हैं तो सुपरहीरो की किसे जरूरत।’ एक ने कहा, ‘बॉलीवुड में सबसे अच्छी महिला पुलिस।’

फिल्म कास्ट रिलीज डेट

फिल्म ‘सिंघम अगेन’ रोहित शेट्टी के डारेक्शन में बन रही है दीपिका पादुकोण के अलावा इस फिल्म में फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह अहम रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म 15 अगस्त के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

जब सितारों ने छोड़ दी फीस, जानिए उन हिट फिल्मों के बारे में

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। बॉलीवुड की कई फिल्मों ने न सिर्फ दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ी, बल्कि अपने लीड एक्टर्स के समर्पण की कहानी...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...