back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Saif Ali Khan Attack: करीना कपूर ने पुलिस को बताया आंखो-देखा हाल, बोलीं- चाकू से लगतार कर रहा था वार

सैफ को जख्‍मी हालत में अस्‍पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर के बाद अब करीना कपूर का बड़ा बयान समने आया है। इसमें एक्ट्रेस आंखो-देखा हाल बता रही हैं।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर उनकी पत्‍नी करीना कपूर ने पुलिस में अपना पहला बयान दर्ज कराया है। उन्‍होंने अपने स्टेटमेंट में हमले के समय आरोपी को बहुत ज्यादा एग्रेसिव बताते हुए उस रात की डिटेल दी है। वहीं सैफ को जख्‍मी हालत में अस्‍पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर का भी बयान सामने आया है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की 35 टीमें आरोपी को पकड़ने की पूरी कोशिश कर रही है। 

करीना ने अपने बयान में क्या-क्या कहा?

करीना ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि हमलावर जब घर में घुसा तो वह काफी एग्रेसिव लग रहा था। लेकिन घर से किसी सामाना की चोरी नहीं की। करीना ने बताया कि हमलावर के सामने ही ज्वेलरी भी पड़ी थी, लेकिन हमलावर ने उसे हाथ भी नहीं लगाया। सैफ ने बच्‍चों के लेकर 12 वीं मंजिल पर जाने के लिए कहा और खुद हमलावर से भिड़ गए। करीना इस हादसे से काफी परेशान हैं, उन्‍हें उनकी बहन करिश्मा कपूर के घर पर भेजा गया। गौरतलब है कि पुलिस ने इस हमले के संबंध में अभी तक 30 से ज्‍यादा लोगों के बयान लिए हैं। इसके अलावा मुंबई पुलिस ने जांच के लिए क्राइम ब्रांच की 10 टीमों के साथ 20 टीमें भी गठित की हैं। बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर गुरुवार की उनके घर में घुसकर एक अनजान शख्स ने जानलेवा हमला किया था। अस्‍पताल में उनकी सर्जरी हुई है और अब वे खतरे से बाहर हैं। 

ऑटो ड्राइवर का भी बयान

घटना के बाद सैफ को जिस ऑटो से लीलावती अस्पताल पहुंचाया गया था, ऑटो ड्राइवर का भी बयान सामने आया है। ड्राइवर भजन सिंह राणा ने उस रात करीब 2 से 3 बजे रहे थे। मैंने देखा कि एक महिला ऑटो बुला रही थी। गेट के अंदर से भी रिक्शा-रिक्शा की आवाजें आ रही थीं, मैंने यू-टर्न लिया और गाड़ी गेट पर लगा दी । फिर खून से लथपथ एक शख्स गेट से बाहर आया, उसके साथ 2-4 और भी लोग थे। जिन्‍होंने उन्हें ऑटो में बैठाया। मैंने उनसे पूछा कि कौन से हॉस्पिटल जाना है, तो उन्होंने लीलावती जाने के लिए कहा। फ‍िर मैंने उन्हें अस्‍पताल छोड़ा। इसके बाद मुझे पता चला कि वह तोसैफ अली खान है। वे लोग बहुत परेशान थे, तो उनसे कोई किराया भी नहीं लिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

शर्मिला टैगोर ने दी थी व्हीलचेयर में बाहर निकलने की सलाह, लेकिन सैफ ने क्यों ठुकराया सुझाव, जानिए पूरी कहानी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने उस खौफनाक रात की दास्तान बयां की है जब एक चाकूधारी हमलावर ने उनके घर...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...