back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Big Boss Weekend War: BB17 में होगी दो नए मेहमानों की एंट्री, सलमान लेंगे अभिषेक की क्लास

बिग बाॅस सीजन 17 में लगातार कुछ नया देखने को मिल रहा है। इस हफ्ते माना जा रहा है कि दो नए कंटेस्टेंट को घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर शामिल किया जा सकता है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क | बिग बाॅस17 के घर में ड्रामा अपने चरम पर है। शो “वीकेंड का वार” में शुक्रवार और शनिवार को टेलिकास्ट होगा, जिसमें कई सारे सीन देखने को मिलेंगे। इस हफ्ते घर का एक सदस्य घर से बाहर जाएगा। वहीं वीकेंड के वाॅर में सलमान खान अभिषेक कुमार, ईशा मालवीय, अंकिता लोखंडे औऱ विक्की को खूब जमकर फटकार लगाने वाले हैं ।

मनारा को बोला डुप्लीकेट परिणीति चोपड़ा

पिछले एपिसोड में अभिषेक कुमार और मनारा के बीच में जोरदार झगड़ा हो गया था। अभिषेक ने मनारा को उकसाते हुए परिणीति चोपड़ा की डुप्लीकेट भी बोल दिया। इसके बाद मनारा काफी गुस्सा हो गई।

वीकेंड का वार में सलमान खान ने पूछे तीखे सवाल

सलमान खान ने मनारा और अभिषेक दोनों से विस्तार से बात की, सलमान ने मनारा से पूछ कि फैमिली उनका ट्रिगर प्वाइंट क्यों है, परिणीति और प्रियंका दोनों तो आपकी ही बहन हैं। इसके तुरंत बाद मनारा ने जवाब दिया है कि उनका अच्छा नहीं लगता है कि कोई उनकी फैमिलि के बारे में बात करे।

अभिषेक से सलमान ने कही अहम बात

सलमान खान ने अभिषेक से पूछ लिया कि उन्होंने ऐसा क्यों बोला। सलमान खान ने कहा कि ‘आप होंगे मेरे फैन। लेकिन आपकी हरकत इस तरह की नहीं है। रेड लाइट पर जूते पड़ने वाले हैं आपको।

ईशा मालवीय को लगाई फटकार

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की लड़ाई में हमेशा कूदने वाली ईशा मालवीय को सलमान खान ने जमकर फटकार लगाई। उन्होंने पूछा कि वे क्यों हमेशा ही मियां-बीवी के बीच में पड़ जाती है। वे क्यों अपनी इंडिविजुअलिटी खोते जा रहे हैं।

विक्की जैन को भी सलमान ने लगाई डांट

अंकिता लोखंडे के सामने विक्की जैन की पोल खोलते हुए नजर आ रहे थे। उन्होंने कहा कि उनके पति खानजादी को बोल रहे थे कि वह जाए और अंकिता लोखंडे के साथ लड़े। इस पर एक्ट्रेस रोना शुरु कर देती हैं, वहीं विक्की जैन ने बताया कि वे मजाक में कह रहे थे।

तीसरे हफ्ते में दो लोग मारेंगे एंट्री

‘बिग बॉस 17’ के इस सीजन में मेकर्स ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट को लाने का निर्णय लिया है। माना जा रहा कि समर्थ जुरेल जो कि ईशा मालवीय के बॉयफ्रेंड हैं। उनको इस शो में वाइल्ड कार्ड के रुप में शामिल किया जा सकता है। वहीं दूसरा नाम मनस्वी ममगई हैं जो मॉडल और एक्ट्रेस के तौर पर काम कर रही हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की फिल्म 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। सलमान खान एक बार फिर से...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵