back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Salman Khan in IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच में दिखेगा टाइगर का जलवा, सोशल मीडिया पर फैंस को दिया सरप्राइज

सलमान खान टाइगर 3 का प्रमोशन करने के लिए भारत पाकिस्तान मैच देखते नजर आएंगे। जैसे ही ये जानकारी सोशल मीडिया पर सांझा हुई, लोगो में उत्साह की लहर दौड़ गई।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘टाइगर 3’ का फैंस बेसब्री के इंतजार कर रहे हैं। फिल्म दीवाली में रिलीज होने जा रही है, इसके पहले ‘टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था। सलमान खान टाइगर 3 का प्रमोशन करने के लिए भारत पाकिस्तान मैच देखते नजर आएंगे। जैसे ही ये जानकारी सोशल मीडिया पर सांझा हुई, लोगो में उत्साह की लहर दौड़ गई।

भारत बनाम पाकिस्तान मैच देखने के लिए टाइगर शामिल

सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर वाईआरएफ द्वारा इंस्टाग्राम पर वीडियाे सांझा किया गया है। इस वीडियाे के दौरान सलमान खान आईसीसी वर्ल्ड कप में इंडिया वर्सेज पाकिस्तान मैच देखने को लेकर जानकारी दे रहे हैं। सलमान खान फैंस को मैसेज देते हुए बता रहे हैं कि 14 अक्टूबर को भारत बनाम पाकिस्तान मैच का लाइव देखने के लिए टाइगर शामिल होने वाला है।

फिल्म टाइगर को फैंस ने खूब किया पसंद

सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 के टीजर को फैंस ने काफी पसंद किया था । सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ का ट्रेलर 16 अक्टूबर यानी आने वाले सोमवार को रिलीज होने की पूरी उम्मीद लगाई जा रही है। मनीष शर्मा के डायरेक्शन में बनने जा रही सलमान खान की फिल्म दीवाली पर रिलीज होने के लिए तैयार है। सलमान खान के साथ फिल्म में अहम भूमिका में कटरीना कैफ भी दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में इमरान हाशमी को विलेन का किरदान निभाने की जिम्मेदारी मिली है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में तबाही, 400 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा घायल; तालिबान बोला- अस्पताल पर गिराया बम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। काबुल में बीती रात जोरदार धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान की वायुसेना ने शहर...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵