back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Pankaj Udhas के कॉन्सर्ट से मिला था Shah Rukh Khan को 50 रुपये का चेक

पंकज उधास के निधन से जहां हर कोई उदास है, वहीं उनकी याद में कई सारी उनसे जुड़ी कहानियां निकल के सामने आ रही हैं। जिसमें शाहरुख खान का एक अनोखा किस्सा भी शामिल है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पंकज उधास आज हमारे साथ नहीं है। बीते दिन उनका निधन हो गया, उन्होंने 72 साल की उम्र में मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। आज उन्हें हर कोई याद कर रहा है और उनसे जुड़े किस्से को बया कर रहा है। वहीं शाहरुख खान का भी पंकज उधास से जुड़ा किस्सा सामने आया है, जिसमें 50 रुपये के चेक का जिक्र है।

पंकज उधास ने शाहरुख खान को दिए थे 50 रुपये

फिल्म ‘रईस’ की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान ने यह किस्सा सुनाया था। अभिनेता ने बताया था, कि एक बार उन्होंने पंकज उधास के एक कॉनसर्ट में संचालक का काम किया था। पंकज उधास ने उन्हें 50 रुपये दिए थे। अभिनेता ने यह भी बताया कि ये उनकी पहली कमाई थी। जिसके बाद अभिनेता इन पैसों से आगरा ताजमहल देखने गए। इसके साथ ही, उन्होंने दिल्ली से आगरा तक की कई और कहानियों का खुलासा किया था।

पंकज उधास के वो गाने जिन्होंने छोड़ी लोगों के दिलों पर छाप

पंकज उधास की न सिर्फ प्यारी गजलें दी हैं। बल्कि सिंगर ने फिल्मों में भी बहुत ही उम्दा गाने गाए हैं, जिन्हें आज भी याद किया जाता है। ‘चिट्ठी आई है’ के अलावा ‘ना कजरे की धार’, ‘चांदी जैसे रंग है तेरा’, ‘जिये तो जिये कैसे’, ‘जमाना खराब है’ और तमाम ऐसे गाने हैं जिन्हें आप बस सुनते ही चले जाएंगे। बेशक आज वह इस दुनिया को छोड़ कर चले गए हैं लेकिन उनके गज़लों और गानों ने हर व्यक्ति के दिलों में एक अलग छाप छोड़ी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

Makar Sankranti: इन फिल्मों में मकर संक्रांति की धूम, शाहरुख-सलमान ने दिखाया पतंगबाजी का जलवा

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मकर संक्रांति का त्योहार देशभर में उल्लास और उमंग के साथ मनाया जाता है। इस दिन बड़े और छोटे...
spot_img

Latest Stories

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...