back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शाका लाका बूम बूम के संजू ने गर्लफ्रेंड से की सगाई, एक्टर ने शेयर की रोमांटिक फोटो

सुपरहिट टीवी शो 'शाका लाका बूम बूम' आज भी हर किसी को याद होगा। शो के मुख्य किरदार संजू ने अपनी गर्लफ्रेंड संग सगाई रचा ली है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शो ‘शाका लाका बूम बूम’ का छोटा सा बच्चा जिसने शो में संजु के किरदार की भूमिका निभाई थी वह अब बड़ा हो गया है। इस क्यूट बच्चे को देखकर कोई नहीं कह सकता की यह वही छोटा बच्चा है जिसने नन्हे-मुन्हे बच्चों का खूब मनोरंजन किया है। बता दें कि, शो ‘शाका लाका बूम बूम’ में संजू का किरदार निभाने वाले किंशुक वैद्य आज भी एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। एक्टर ने अपनी सगाई की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जो काफी वायरल हो रही है।

View this post on Instagram

किंशुक वैद्य और दीक्षा नागपाल की रोमांटिक तस्वीर

किंशुक वैद्य ने कोरियोग्राफर दीक्षा नागपाल के साथ सगाई की है। एक्टर ने सगाई की रोमांटिक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में कपल अपनी सगाई की रिंग को फ्लॉन्ट कर रहे हैं। कपल ने रोमांटिक तरीके से एक-दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ है। तस्वीर में आप देखेंगे कि दोनों का चेहरा ब्लर नजर आ रहा है, लेकिन कपल की रोमांटिक केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है।

फैंस ने दी सगाई की बधाइयां 

सोशल मीडिया पर फैंस भी किंशुक वैद्य को उनकी नई लाइफ शुरू करने को लेकर बधाइयां दे रहे हैं। एक यूजर नहीं लिखा है, ओएमजी मुबारक हो भाई। दूसरे यूजर नहीं लिखा है, संजू इतना बड़ा हो गया पता भी नहीं चला सगाई की ढेर सारी बधाइयां। तीसरे यूजर ने लिखा है, शाका लाका बूम बूम संजू को नई लाइफ शुरू करने के लिए बधाई।

कौन है कोरियोग्राफर दीक्षा नागपाल

किंशुक वैद्य जानी मानी कोरियोग्राफर दीक्षा नागपाल से शादी कर रहे हैं। दीक्षा नागपाल ने वेब सीरीज ‘पंचायत 2’ के एक आइटम सॉन्ग को कोरियोग्राफ किया था। बता दें कि, इससे पहले किंशुक वैद्य टीवी एक्ट्रेस शिव्या पठानिया को डेट कर रहे थे। साल 2021 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...