back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पटना में सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल की शादी का विरोध, बेटी के सपोर्ट में शत्रुघ्न सिन्हा ने ये कहा

सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल की शादी कट्टरपंथियों के गले नहीं उतर रही है। पटना में उनके विरोध में पोस्टर तक लगा दिए गए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल ने 23 जून को शादी की है। इस शादी से देश के कई कट्टरपंथी आहत हो गए हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के होम टाउन पटना में इस शादी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। शत्रुघ्न पर आरोप लग रहे हैं कि वो ‘लव जिहाद’ प्रचार कर रहे हैं। सोनाक्षी और ज़हीर की शादी के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं।

पोस्टर में क्या लिखा है?

ये पोस्टर ‘हिंदू शिवभवानी सेना’ ने लगवाए हैं। इस पोस्टर में साफ तौर पर धमकी दी गई है। इसमें लिखा है कि सोनाक्षी को बिहार में घुसने नहीं दिया जाएगा। वहीं ये भी लिखा है कि ये शादी ‘लव जिहाद’ को बढ़ावा देने वाली है। इसमें शत्रुघ्न सिन्हा से बेटी की शादी का समर्थन करने के फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा गया है। इतना ही नहीं, ये भी कहा गया है कि अगर वो अपना फैसला नहीं बदलते तो उन्हें अपने बेटों लव-कुश और अपने घर रामायण के नाम बदल देने चाहिए।

1719293759655-96844c1f31967d1896654982a7c8589f1719219264004920_original.avif

शत्रुघ्न सिन्हा ने विवाद पर दी प्रतिक्रिया

बेटी सोनाक्षी की शादी के विरोध को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने आनंद बख्शी के गीत का जिक्र करते हुए कहा, ‘आनंद बख्शी साहब ने एक बात कही है, कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना। इसमें मैं ऐड करना चाहता हूं कि कहने वाले अगर बेकार और बेरोजगार हों तो उनके लिए कहना ही काम बन जाता है। मेरी बेटी सोनाक्षी ने कुछ भी गैरकानूनी नहीं किया है। शादी का फैसला दो लोगों के लिए बहुत इंपॉर्टेंट होता है और किसी तीसरे को अधिकार नहीं है कि वह बीच में बोले। मैं सभी विरोधियों को कहना चाहूंगा आप लोग अपनी जिंदगी जियो और कुछ जरूरी काम करो।”

शादी से पहले खबरें आ रही थीं कि सोनाक्षी के परिवार वाले इस शादी के खिलाफ हैं और वो नहीं चाहते हैं कि सोनाक्षी ज़हीर से शादी करें। हालांकि, शादी से दो दिन पहले ही सिन्हा परिवार ने साफ कर दिया था कि वो अपनी बेटी के फैसले में उनके साथ हैं और उनके और ज़हीर के साथ उनका आशीर्वाद हमेशा रहेगा।

अन्य खबरों के लिए पढ़ें- https://raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

शत्रुघ्न सिन्हा ने ‘धुरंधर’ की जमकर तारीफ, कहा- ‘फिल्म प्रोपेगैंडा नहीं, एकदम मास्टरपीस है’

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क। रणवीर सिंह की फिल्‍म धुरंधर की चर्चा और लोकप्रियता अब भी बनी हुई है। फिल्म को कई बड़े बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ से...
spot_img

Latest Stories

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...

Cricket Facts: जब पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन, क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे दिलचस्प किस्से जो आपको चौंका देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड और...

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री...

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵