back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Superman Box Office Collection: बॉलीवुड की इन दो फिल्मों पर भारी पड़ी हॉलीवुड की ‘सुपरमैन’

हॉलीवुड की 'सुपरमैन' ने भारत में शानदार शुरुआत कर ओपनिंग डे पर बॉलीवुड की नई रिलीज मालिक और आंखों की गुस्ताखियों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ा। इतना हुआ कलेक्शन।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में पिछले कई दिनों से बॉलीवुड से ज्यादा हॉलीवुड की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही हैं। जहां शुक्रवार को भी ‘मालिक’, ‘आंखों की गुस्ताखियां’ और ‘सुपरमैन’ एक साथ टकराई जिसमें हॉलीवुड की ‘सुपरमैन’ ने भारत में शानदार शुरुआत की हैइस फिल्म ने ओपनिंग डे पर बॉलीवुड की नई रिलीज मालिक और आंखों की गुस्ताखियों की कुल कमाई से ज्यादा कलेक्शन किया है आइए जानते है कुल कितनी कमाई की इन फिल्मों ने 

बता दे, इस शुक्रवार यानी 11 जुलाई को बॉलीवुड की दो फिल्मों राजकुमार राव की ‘मालिक’ और विक्रांत मैसी-शनाया कपूर की ‘आंखों की गुस्ताखियां’ के साथ हॉलीवुड फिल्म ‘सुपरमैन’ का क्लैश हुआ है। इसमें सबसे दिलचस्प बात ये है कि, ‘सुपरमैन’ ने पहले ही दिन बॉलीवुड की दोनों नई रिलीज फिल्मों के पसीने छुड़ा दिए, भारत में ओपनिंग काफी शानदार रही । 

‘सुपरमैन’ ने पहले दिन कितना किया कलेक्शन?

डेविड कोरेन्सवेट स्टारर ‘सुपरमैन’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत कर शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, फिल्म ने अपने पहले दिन सभी भाषाओं में लगभग 7 करोड़ रुपये की कमाई की है। जो भारत में डीसी ‘सुपरहीरो’ फिल्म की दमदार ओपनिंग हैं। हैरानी की बात ये है कि, हिंदी मूवी ‘मालिक’ और ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से मुकाबले के बावजूद, ‘सुपरमैन’ आगें निकलने में कामयाब रही।

पहले ही दिन ‘सुपरमैन’ ने मालिक’-‘आंखों की गुस्ताखियां’ को मात

हॉलीवुड रिलीज़ ने राजकुमार स्टारर को पीछे छोड़ लगभग 3.5 करोड़ रुपये कमाए, जबकि शनाया स्टारर ने इस बॉक्स ऑफिस की दौड़ में महज 35 लाख रुपये का ही कलेक्शन किया। अगर ‘सुपरमैन’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई की रफ्तार बढाई तो ये फिल्म अपने पहले हफ्तें तक 35-40 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंच सकती है ।बहरहाल, इसके लिए फिल्म को शनिवार और रविवार को डबल डिजीट में कमाई करनी होगी

 सुपरमैन के बारे में

डीसी सुपरहीरो फिल्म सुपरमैन इस आइकॉनिक किरदार को एक नया और इमोशनल रूप देती है, फिल्म में डेविड कोरेंसवेट ने सुपरमैन का रोल प्ले किया है। इसके साथ, रेचल ब्रोसनाहन लोइस लेन की भूमिका में हैं, जबकि निकोलस हॉल्ट लेक्स लूथर की आइकॉनिक भूमिका में है। जेम्स गन ने सुपरमैन को लिखा भी है और इसे निर्देशित भी किया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...