back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Tapsee Pannu: तापसी पन्नू ने गणेश चतुर्थी पर खरीदा लग्जरी गिफ्ट, कार की कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

Tapsee Pannu: तापसी पन्नू ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर शानदार मर्सिडीज कार खरीदी है। जिसमें शानदार लुक के साथ दमदार फीचर्स भी मिल रहे हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क| देशभर में गणेश चतुर्थी को काफी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस ख़ास मौके पर लोगो ने कई चीजे खरीद। इस फेहरिस्त मैं तापसी पन्नू का नाम टॉप पर है, जिन्होंने इस ख़ास मौके पर ब्रांड नई मर्सेडीस कार खरीदी। उन्होंने गणेश चतुर्थी पर लग्जरी कार मर्सिडीज मेबैक जीएलएस एसयूवी 600 खरीदकर फैंस को एक बार और अट्रैक्ट किया है। सोशल मीडिया पर तापसी वकसज उनकी की नई कार की फोटो तेज़ी से वायरल होना शुरू हो रही है।

तापसी की कार में मिल रहा शानदार लुक

Taapsee Pannu ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर Mercedes-Benz Maybach GLS 600 को खरीदी है। ये एक शानदार और गजब के लुक के साथआती है। इस गाड़ी की कीमत इंडिया में 3.46 करोड़ रुपये है। इस कार का रंग काफी अट्रेक्टिव सिल्वर है जो तापसी की पर्सनालिटी के साथ खूब मेल खा रहा है।

Mercedes-Benz Maybach GLS 600 भारत में प्रमुख पेशकश समझी जा रही है। जिसकी ऑन-रोड कीमत 4 करोड़ रुपए के आसपास पहुंच रही है। 3.2-टन की लक्जरी एसयूवी में एक बड़ा 4.0-लीटर वी इंजन मौजूद है। इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है।

इन फिल्मों में तापसी निभाएंगी अहम भूमिका

वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी को ‘ब्लर’ मूवी में पिछले साल देखा गया। इस साल फिल्म ‘वो लड़की है कहां?’ को लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। उनके पास शाहरुख खान की ‘डंकी’ भी है, जिसे राजकुमार हिरानी डायरेक्ट कर रहे हैं । इसके साथ हे “हसीन दिलरुबा” के सीक्वल ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ को लेकर भी वो काफी एक्सीटेंड है।

बैडमिंटन स्टार को कर रही हैं डेट

तापसी फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। जानकारी के मुताबिक वे पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी मैथियास बोए को डेट कर रही है। इस बात को लेकर वो कई जगह मुखर भी हुई है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

Budhwar Mantra: बुधवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, गणेश भगवान की होगी अपार कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बुधवार का दिन गणेश भगवान की पूजा अर्चना के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। आज के दिन आप अगर...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...