back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिवाली पर दस्तक देगी ‘थामा’, टीजर में दिखा आयुष्मान-रश्मिका का भूतिया रोमांस, नवाजुद्दीन बने वैंपायर

हॉरर-कॉमेडी 'थामा' का टीज़र हुआ जारी जिसमें आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की दमदार झलक देखने को मिली है । जानें कब होगी ये फ‍िल्म रिलीज।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दर्शकों के लिए एक और नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म की सौगात तैयार है। ‘स्त्री’ और ‘भेड़िया’ जैसी फिल्मों से दर्शकों को डर और हंसी की खुराक देने वाले मेकर्स अब लेकर आ रहे हैं फिल्म ‘थामा’। 19 अगस्त को सुबह 11.11 बजे फिल्म का आधिकारिक टीज़र रिलीज कर दिया गया है, जिसने आते ही इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है।

 रोमांस में लिपटे डर की परतें


1 मिनट 49 सेकंड के इस टीज़र की शुरुआत एक इमोशनल डायलॉग से होती है, रह पाओगी मेरे बिना सौ साल तक?

100 साल क्या, एक पल भी नहीं रह पाऊंगी। इसके बाद सामने आता है भूतिया रहस्य, जिसमें आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना एक अजीबोगरीब और डरावनी दुनिया में फंसे दिखते हैं।

यक्षासन बने नवाजुद्दीन, बोले-75 साल से रोमांस नहीं देखा, फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का किरदार खास आकर्षण का केंद्र बने हुए है। वे इस बार वैंपायर ‘यक्षासन’ के रोल में हैं।उनका डायलॉग “रुक क्यों गए, लगे रहो… मैंने 75 साल से रोमांस नहीं देखा है! सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

 परेश रावल की एंट्री में छिपा है कॉमिक ट्विस्ट


टीज़र में परेश रावल की झलक भी मिलती है, जो ‘राम बजाज गोयल’ नामक किरदार निभा रहे हैं। उनका कैरेक्टर ऐसा है जो हर कॉमेडी में ट्रेजडी ढूंढ लेता है। इस फिल्म में वे भूतों पर रिसर्च करने वाले बाबा की भूमिका में हैं।

फिल्म के किरदार और उनकी झलक


आयुष्मान खुराना आलोक इतिहासकार

रश्मिका मंदाना ताड़का रोशनी जिज्ञासु युवती

नवाजुद्दीन सिद्दीकी यक्षासन वैंपायर, अंधेरे का शासक

परेश रावल राम बजाज गोयल कॉमिक बाबा

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 


फिल्म ‘थामा’ ‘में आयुष्मान, रश्मिका, नवाजुद्दीन और परेश रावल नजर आएंगे।फिल्म की कहानी, डायलॉग और स्क्रीनप्ले लिखे हैं रोशन शंकर ने जिन्होंने ‘स्त्री’ और ‘भेड़िया’ जैसी सफल फिल्मों में भी योगदान दिया था। दिवाली पर रिलीज होगी ‘थामा’, ट्रेलर जल्द फिल्म इस दिवाली सिनेमाघरों में रिलीज होगी, आधिकारिक ट्रेलर जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।

 दर्शकों में दिखा उत्साह


टीजर के रिलीज होते ही फैंस की प्रतिक्रिया जोशीली रही। कई दर्शकों ने इसे ‘स्त्री से भी ज्यादा मजेदार’ बताते हुए सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।‘थामा’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, एक नया अनुभव है जिसमें प्यार है, डर है, और हंसी भी है। इस दिवाली, सिनेमाघरों में एक नए इंटरटेनमेंट के लिए तैयार हो जाइए।

 मलाइका अरोड़ा का ग्लैमर तड़का


टीजर में मलाइका अरोड़ा भी नजर आई हैं, जिन्होंने एक शानदार डांस नंबर किया है। उनकी झलक टीज़र में महज कुछ सेकंड की है, लेकिन काफी असरदार है।

Advertisementspot_img

Also Read:

प्रियदर्शन-अक्षय की जोड़ी 14 साल बाद लौट रही है, ‘भूत बांग्ला’ इस दिन होगी रिलीज

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। सुपरस्टार अक्षय कुमार और मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद फिर से बड़े पर्दे पर लौट रही है। प्रियदर्शन...
spot_img

Latest Stories

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...