नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। घरेलू बाजार में बुधवार, 7 जनवरी 2026 को सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना सुबह के कारोबार में टूटकर ट्रेड करता नजर आया। चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर जान लें।
MCX पर सोना-चांदी का हाल
MCX पर 5 फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,39,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला था, लेकिन सुबह 9:50 बजे यह गिरकर करीब 1,38,389 रुपये पर आ गया। यानी इसमें करीब 650 रुपये की गिरावट देखी गई। वहीं 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाली चांदी भी कमजोर रही। यह करीब 2,55,755 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड करती दिखी, जो पिछले बंद भाव से लगभग 3050 रुपये कम है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक संकेतों, डॉलर में मजबूती और मुनाफावसूली के कारण कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। इसी वजह से घरेलू बाजार में भी सोने और चांदी के दाम फिसले हैं।
आपके शहर में आज सोने का भाव
दिल्ली
24 कैरेट – 1,38,980 रुपये
22 कैरेट – 1,27,410 रुपये
18 कैरेट – 1,04,280 रुपये
मुंबई
24 कैरेट – 1,38,830 रुपये
22 कैरेट – 1,27,260 रुपये
18 कैरेट – 1,04,130 रुपये
चेन्नई
24 कैरेट – 1,40,400 रुपये
22 कैरेट – 1,28,700 रुपये
18 कैरेट – 1,07,350 रुपये
कोलकाता
24 कैरेट – 1,39,480 रुपये
22 कैरेट – 1,27,850 रुपये
18 कैरेट – 1,04,610 रुपये
अहमदाबाद
24 कैरेट – 1,38,880 रुपये
22 कैरेट – 1,27,310 रुपये
18 कैरेट – 1,04,180 रुपये
लखनऊ
24 कैरेट – 1,39,630 रुपये
22 कैरेट – 1,28,000 रुपये
18 कैरेट – 1,04,760 रुपये
पटना
24 कैरेट – 1,39,530 रुपये
22 कैरेट – 1,27,900 रुपये
18 कैरेट – 1,04,660 रुपये
हैदराबाद
24 कैरेट – 1,39,480 रुपये
22 कैरेट – 1,27,850 रुपये
18 कैरेट – 1,04,610 रुपये
खरीदारी से पहले ये जरूर ध्यान रखें
सोने और चांदी की कीमतों में रोज उतार-चढ़ाव होता रहता है। अलग-अलग शहरों में टैक्स और मेकिंग चार्ज के कारण रेट अलग हो सकता है। इसलिए खरीदारी से पहले अपने नजदीकी ज्वैलर से एक बार ताजा रेट की पुष्टि जरूर कर लें।





