back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Pushpa 2 collection: 1000 करोड़ के क्लब में जल्द एंट्री करेगी फिल्म, 14वें दिन की कमाई से किया हैरान

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की 'पुष्पा 2: द रूल' रिलीज के बाद से ही रिकॉर्ड बना रही है। वहीं फिल्म के 14वें दिन की कमाई ने सबको हैरान कर दिया है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पुष्पा 2: द रूल रिलीज के बाद से ही देश-दुनिया में रिकॉर्ड बना रही है। अब वो दिन भी दूर नहीं जब फिल्म ने 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री मारेगी। इस फिल्म ने वर्ल्‍ड वाइड 1000 करोड़ पहले ही कमा लिए हैं, अब भारत में भी यह आंकड़ा छूने से बस कुछ ही दूरी पर है। 14वें दिन फिल्म ने करीब 973.2 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 

ज्ञात हो कि सुकुमार द्वारा निर्देशित ये फिल्म 2021 में आई ‘पुष्पा द राइज’ का सीक्वल है, जिसे दर्शकों का भरकर प्यार मिल रहा है। फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज हुए दो सप्‍ताह पूरे हो गए हैं। डबल डिजिट में कमाई करते हुए इसने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं।  

पुष्पा 3 को लेकर चल रही चर्चा

 

इन दिनों सोशल मीडिया पर पुष्पा के तीसरे पार्ट को लेकर काफी चर्चा है। फ‍िल्‍म के आखिर में भी दर्शकों को तीसरे पार्ट का नाम बताया गया है। फिल्म के तीसरे पार्ट का नाम पुष्पा 3: द रैम्पेज होगा। वहीं अल्लू अर्जुन ने भी एक इंटरव्यू में फिल्म के सीक्वल के टैगलाइन को लेकर कहा था कि अब रुकेगा नहीं साला। हांलाकि फ‍िल्‍म मेकर्स की ओर से पुष्पा 3 को लेकर कंफर्मेशन आना बाकी है। 

दो सप्‍ताह में कर ली इतनी कमाई 



सैकनिल्‍क की रिपोर्ट मानें तो ‘पुष्पा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 14वें दिन यानि दूसरे बुधवार को करीब 20.8 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसने तेलुगू भाषा में 3.25 करोड़ रुपये, हिंदी भाषा में 16.25 करोड़ रुपये, तमिल में 1 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 15 लाख रुपये और मलयालम भाषा में 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह टोटल बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन करीब 973.2 करोड़ रुपये हो गया है।

यहां देखिए किस दिन कितनी हुई कमाई- 



Day 1 – 174.90 करोड़ 

Day 2- 93.8 करोड़ 

Day 3- 119.25 करोड़ 

Day 4- 141.05 करोड़

Day 5- 64.1 करोड़ 

Day 6- 51.55 करोड़ 

Day 7- 43.35 करोड़ 

Day 8- 19.03 करोड़ 

Day 9- 36.4 करोड़ 

Day 10- 63.3 करोड़ 

Day 11- 76.6 करोड़ 

Day 12- 27.75 करोड़

Day 13- 24.25 करोड़ 

Day 14- 20.8 करोड़

टोटल कमाई- 973.2 करोड़

Advertisementspot_img

Also Read:

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने अब तक एक से बढ़कर एक फिल्मों में अपना जलवा दिखाया है और दर्शकों के...
spot_img

Latest Stories

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵