back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फोटो में दिख रही ये बच्ची, आज है बॉलीवुड की नामी हीरोइन, पहली फिल्म से आज भी लोगों को है बेहद प्यार

Birthday Special: वाणी कपूर के शुरुआती करियर में उनके पापा को उनका मॉडलिंग करना बिल्कुल पसंद नहीं था, लेकिन उनकी मां ने उनका पूरा साथ दिया था। आज उनके बर्थडे पर वाणी से जुड़ी कुछ बातें।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। ये फोटो देखकर आप हैरान तो पक्का ही हुए होंगे क्योंकि आप ये जरुर सोच रहे होंगे कि फोटो में दिख रही एक साधारण सी बच्ची कौन-सी बॉलीवुड एक्ट्रेस है। आपको बता दें कि ये एक्ट्रेस वाणी कपूर हैं जो आज बॉलीवुड में काफी मशहूर हैं। आज Vaani Kapoor के बर्थडे पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें आपको बताने जा रहे है। कवर फोटो एक्ट्रेस वाणी ने खुद इंस्टाग्राम पर अपलोड की थी। जिसके बाद ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने लगी। वाणी कपूर आज 36 साल की हो गई है बता दें कि उनका जन्म 23 अगस्त 1988 को दिल्ली, भारत में एक पंजाबी हिंदू परिवार में हुआ था। वाणी ने खुद के दम पर इंड्रस्ट्री में कदम रखा और अपनी पहचान बनाई है। 

View this post on Instagram

करियर की शुरुआत 

वाणी ने इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी से टूरिज्म में बैचलर डिग्री ली। फिर जयपुर के ओबेरॉय होटल में इंटर्नशिप किया और उन्होंने TC होटल में काम किया था। उसी होटल में एक बार फिल्म की शूटिंग चल रही थी और वहीं से वाणी को फिल्मों में काम करने की इच्छा हुई। 

वाणी ने बॉलीवुड इंड्रस्ट्री से पहले मॉडलिंग में काम करना शुरू किया था। मगर उनके पापा को उनका मॉडलिंग करना पसंद नहीं था। वाणी की मां केवल उनके इस करियर को सपोर्ट करती थीं।

छोटे पर्दो से रखा बॉलिवुड में कदम 

मॉडलिंग में आने के बाद 2009 में वाणी ने सोनी टीवी प्रोग्राम Special@10 से छोटे पर्दों की ओर कदम रखा। फिर वाणी रुकी नही और लगातार ऑडिशन देना शुरू कर दिया। नतिजन इसी बीच उन्हें फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा के साथ सपोर्टिंग रोल मिला। इसी के साथ इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था। जिसके बाद अपने काम और बोल्डनेस को लेकर वो बॉलीवुड के कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से काफी फैंन फॉलोइंग बटोर चुकी हैं। 

टेलीविजन एड्स में नजर आई वाणी 

वाणी कैडबरी डेयरी मिल्क सिल्क, ओप्पो मोबाइल्स और त्रिभुवनदास भीमजी झवेरी ज्वैलरी सहित कई टीवी विज्ञापनों में दिखाई दीं। 2014 में, उन्होंने तमिल रोमांटिक फिल्म आहा कल्याणम (बैंड बाजा बारात, 2010 की रीमेक) से डेब्यू किया। 

बेफिक्रे ने किया वाणी को मशहूर 

तमिल में अपनी शुरुआत के लगभग दो साल बाद, वह रणवीर सिंह के साथ बॉलीवुड फिल्म बेफिक्रे (2016) में दिखाई दीं। बेफिक्रे मूवी के गाने उड़े दिल बेफिक्र रे में उनके डांस की काफी तारिफ भी हुई थी। साथ ही लोगों ने उन्हें काफी पसंद भी किया। बेफिक्रे के बाद ही उनके करियर ने रफ्तार पकड़ी और उन्हें बॉलीवुड में ज्यादा फिल्में मिलनी शुरू हुई। 

तीन साल के बाद के बाद, 2019 में, उन्होंने ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ बॉलीवुड फिल्म ‘वॉर’ में मुख्य भूमिका निभाई। हाल ही 15 अगस्त को उनकी फिल्म खेल खेल में रीलिज हुई है जिसमें वो एक्टर अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आई हैं। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए तो रो पड़े थे नीतीश कुमार, जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूबे की राजनीति में कई बड़े चेहरे रहे हैं,...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...