back to top
19.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘War 2 Collection: बॉक्‍स ऑफिस पर छाई फिल्‍म वॉर 2, दूसरे दिन के कलेक्‍शन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार

फैंस के पसंदीदा एक्‍टर ऋतिक रोशन, जूनियर NTR, कियारा आडवाणी स्टारर ‘वॉर 2’ स्‍वतंत्रता दिवस को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। कमाई के मामले में फिल्‍म ने ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत की।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । अयान मुखर्जी के डायरेक्‍शन में बनी फिल्म ‘वॉर 2’ 14 अगस्‍त को बड़े पर्दे पर धमाकेदार एंट्री कर चुकी है। फिल्‍म को लेकर लोगों में खासा क्रेज देखा गया है। फैंस के पसंदीदा एक्‍टर ऋतिक रोशन, जूनियर NTR, कियारा आडवाणी स्टारर ‘वॉर 2’ स्‍वतंत्रता दिवस को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। कमाई के मामले में फिल्‍म ने ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत की। उसके बाद अब दूसरे दिन फिल्म वॉर 2 की कमाई और भी इजाफा देखा गया। फिल्‍म को 15 अगस्‍त का फायदा मिला।

 फिल्‍म की सफलता के पीछे तेलुगु वर्जन एक बड़ा कारण बना है। जूनियर NTR के फिल्म में होने से इसे तेलुगु दर्शकों के बीच भी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में फिल्‍म वॉर 2 की कमाई के ताजा आंकड़े सामने आ गए है। आइये जानते हैं कि इस फिल्म ने रिलीज के 2 दिन में कितना कलेक्‍शन किया। वहीं, ये भी जानते हैं कि ओपनिंग डे पर वॉर 2 का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहेगा।

फिल्‍म को तेलुगु वर्जन से मिल रहा तगड़ा फायदा

फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले दिन केवल 29 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया था। जबकि तेलुगु वर्जन सहित कुल कलेक्शन 51.5 करोड़ रुपये था। ‘वॉर 2’ ने गुरुवार को हिंदी में 43-45 करोड़ की कमाई करने का अुनमान है, जिससे इसकी दो दिनों की हिंदी कमाई लगभग 73 करोड़ हो गई है। फिल्‍म का रिव्यू खास ना होने की वजह से भी और ऑनलाइन दर्शकों की मिली-जुली रिएक्‍शन के बावजूद, फिल्म का दूसरे दिन का प्रदर्शन शानदार रहा है। 

दूसरे दिन कितना किया कलेक्‍शन 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, 15 अगस्‍त यानी स्वतंत्रता दिवस के कारण फिल्म की दूसरे दिन की कमाई में इजाफा देखा गया। दूसरे दिन फिल्म ने 56.50 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया। इस तरह इसने सभी भाषाओं में दो दिनों के भीतर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

फिल्‍म को लेकर दर्शकों का अच्‍छा रिस्‍पॉन्‍स 

इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ जूनियर NTR, कियारा आडवाणी, आशुतोष राणा, अनिल कपूर समेत कई स्टार्स ने काम किया है। फिल्म को लेकर लोगों का रिव्‍यू मिला-जुला मिला है। लेकिन दर्शकों ने फिल्‍म को अच्‍छा रिस्‍पॉन्‍स दिया है। जूनियर NTR और ऋतिक रोशन ने पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर की है। बड़े पर्दे पर कियारा और ऋतिक की जोड़ी भी पहली बार नजर आई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...