back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मोनालिसा को मौका देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर फिल्म प्रोड्यूसर ने लगाए गंभीर आरोप, बोले- लड़की फंस गई

फिल्म निर्माता जीतेंद्र नारायण सिंह ने सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाते हुए अफसोस जताया है कि मोनालिसा फंस गई हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा की जिंदगी अब पूरी तरह से बदल चुकी है। वह सनोज मिश्रा के साथ उनकी आगामी फिल्म ‘द मणिपुर डायरी’ में काम करने निकल चुकी हैं। इन सब के बीच, फिल्म निर्माता जितेंद्र नारायण सिंह उर्फ वसीम रिज़वी ने सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाया है और अफसोस जताया है कि मोनालिसा के परिवार ने अपनी बेटी गलत इंसान के हवाले कर दी है।

फिल्म निर्माता जितेंद्र सिंह का पूर्व नाम वसीम रिजवी है। उन्होंने सनोज मिश्रा पर मोनालिसा को ट्रैप करने और फिल्म के बहाने धोखा देने जैसा गंभीर आरोप लगाया है। वसीम रिजवी का कहना है कि, मोनालिसा के परिवार ने बिना कोई परीक्षण किए अपनी बेटी को सनोज के भरोसे भेज दिया। जो कि बहुत बड़ी गलती है।

फिल्म के बहाने  

महाकुंभ में से रातों रात वायरल हुई मोनालिसा इतनी मशहूर हुई कि उसे फिल्ममेकर सनोज मिश्रा ने अपनी फिल्म‘द मणिपुर डायरी’ का ऑफर दे दिया और मोनालिसा भी बिना देर किए हामी भी भर दी। इससे उसके परिवार को भी कोई आपत्ति नहीं हुई। जितेंद्र नारायण सिंह ने आरोप लगाया है कि सनोज मिश्रा ने साधारण परिवार का फायदा उठाया और वो मोनालिसा और उसके परिवार को धोखा दे रहे हैं। जितेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि, वे पहले सनोज के साथ कई फिल्में साथ कर चुके हैं और उस अनुभव के आधार पर वो ये बात कह रहे हैं।

फिल्म बनाने के पैसे भी नहीं हैं

वही सनोज मिश्रा पर वसीम ने आरोप लगाते हुए ये भी कहा, मुझे उस लड़की यानी मोनालिसा और उसके परिवार के लिए बहुत बुरा लग रहा है। वे बहुत ही सीधे लोग हैं और उन्होंने बिना कुछ जाने अपनी बेटी को सनोज के हवाले कर दिया। वसीम ने कहा, सनोज मिश्रा के पास तो फिल्म बनाने के पैसे भी नहीं हैं और ना ही कोई प्रोड्यूसर इस फिल्म को सपोर्ट करेगा।

निर्माता के दावे के बाद सनोज मिश्रा का भी बयान 

निर्माता के दावे के बाद सनोज मिश्रा ने एक वीडियो शेयर कर सफाई पेश की है। उन्होंने कहा, ‘नमस्कार साथियों मैं सनोज मिश्रा, पूरे देश से मेरी अपील है कि , कृपया आप लोग ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें। महाकुंभ से वायरल गर्ल मोनालिसा जिसे वायरल होने पर अपने घर भागना पड़ा, इससे उसे काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। मुझे ऐसा लगा कि मेरे पास ऐसा प्लेटफार्म है जिसके जरिए मैं कुछ मदद कर सकता हूं इसलिए मैंने उसे फिल्म ऑफर किया। आज वह मेरे निगरानी में ट्रेनिंग भी ले रही है। लेकिन इस बीच कुछ लोग, जो मेरे साथ पहले ही गलत कर चुके हैं, यहां तक कि मेरी जान तक लेने की भी कोशिश की गई है। अब वो इस तरह से मुझे बदनाम करने की साजिश रच रहे है।’

सनोज मिश्रा ने जितेंद्र नारायण सिंह पर आरोप लगाया कि वो अपनी गंदी सोच के लिए पहले ही बदनाम हैं और वो अपने गुनाहों को छुपाने के लिए गंदी बयानबाजी कर रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

बॉयफ्रेंड फरमान खान से मोनालिसा ने कर ली शादी, डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसको बताया लव जिहाद

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। साल 2025 में महाकुंभ में जहां एक तरफ लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। तो वहीं प्रयागराज की धरती से...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...