back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mahakumbh : करोड़ की दौलत से छूटा मोह तो अपनाया बैराग्य का मार्ग, कौन है आखिर ये बिजनेसमैन बाबा

महाकुंभ में करोड़ो की भीड़ में अब वायरल हुए ये बिजनेसमैन बाबा, जिनका करोड़ो की दौलत से छूटा मोह तो अपनाया भगवा चोला। जाने आखिर कौन है ये वायरल हो रहे बिजनेसमैन बाबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ जो बारह वर्षो में लगनेवाला एक धार्मिक मेला है। जो पिछले महीने जनवरी की 13 तारीख से शुरु हुआ व 26 फरवरी तक चलेगा। अबतक कई लाखों करोड़ो साधु संत, श्रद्धालुओं ने स्नान, पूजा कर पुण्‍य प्राप्त कर लिया। जहां इस बार इस महाकुंभ में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु इस पावन भूमि पर स्नान दर्शन करने आए तो वहीं इसमें आईआईटी बाबा, राजदूत बाबा, व लिलिपुट बाबा जैसे लोगों ने भी खूब सुर्खिया बटोरी। 

आइए जानते है कौन है बिजनेस बाबा?

बता दे, कि हर बारह साल में कुंभ मेले का आयोजन होता है, तो वहीं 144 वर्षो में आता है महाकुंभ जो हमारे सौभाग्य से इस बार आया जिसका फिलहाल प्रयागराज में मेला लगा हुआ है। यहां दूर-दूर से आए देश हो या विदेश के लोगों ने स्नान किया तो वही कुछ लोग अब भी आकर स्नान कर रहे हैं। इस बार महाकुंभ ने एक अलग ही सुर्खिया बंटोरी, और ये किसी खास वजह से नही बल्कि वहां आंए मॉडल से साध्वी बनी साध्वी हर्षा, व आईआईटी बाबा, राजदूत बाबा, जैसें साधु संतो के कारण हुआ। वहीं अब इन साधु मॉडल के बाद, एक और बाबा ने अब जगह ले ली है। इनका नाम है बिजनेस बाबा। ये बाबा अपने पीछे हजारों करोड़ों की संपत्ति को छोड़ साधु बनने से फेमस हो गए है। आइए जानते है कौन है बिजनेस बाबा। 

महाकुंभ में वायरल हो रहे हैं बिजनेस बाबा

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ ने इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है फिर वो चाहे भीड़ हो, या स्नान या फिर अतरंगी बाबाओं के नाना प्रकार के रंग। जहां नागा साधु, संतों ने अपनी ओर ध्‍यान खींचा तो वही इन बाबाओं ने भी काफी लोकप्र‍ियता हासिल की। 

अब एंट्री हुई है बिजनेस बाबा की, यह बिजनेस बाबा इसलिए भी बाकी अन्य बाबाओं से अलग हैं क्योंकि यह अपनी आरामदायक जिंदगी और तकरीबन 3000 करोड़ की संपत्ति छोड़ बाबा बन गए हैं। अब वही सोशल मीडिया पर फेमस हो रहे हैं और बिजनेस बाबा अब खूब वायरल हो रहे है। 

भगवा वस्त्र धारण कर संन्यास लेने का फैसला किया

बिजनेस बाबा ने अपने इस बैराग्य जीवन के बारे में बताया कि, हर सुख सुविधाओं भरी आराम जिंदगी जीने के बाद उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि ये शानो शौकत होते हुए भी इंसान को वो संतुष्टि नहीं दे सकती जो भगवान के लिए संन्यास लेने में है। इसलिए उन्होंने भगवा वस्त्र धारण कर संन्यास लेने का फैसला किया। वही अब सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहे बिजनेस बाबा। 

लोग दे रहे हैं अपनी राय

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इस पर लोगों ने अपनी प्रतिक्र‍िया भी दी है। जहां एक यूजर ने लिखा कि ‘गरीबी नहीं देखी इस वजह से अमीरी भी रास नही आई।’ वहीं अन्य लोग भी इस पर तरह -तरह की प्रतिक्र‍ि‍या देते नजर आ रहे है। हालांकि, बाबा के बिजनेस और उनके द्वारा चलाए गए फर्म के बारे में कोई पुख्‍ता जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। बता दें कि अब तक महाकुंभ में कई ऐसे अन्य बाबा भी चर्चा में रहे हैं, जिनमें आईआईटी बाबा, स्कॉर्पियो बाबा, रुद्राक्ष वाले बाबा, कांटों पर लेटे बाबा, एक हाथ उठाए रखने वाले बाबा, बंदर वाले बाबा, कबूतर वाले बाबा जैसे अनोखे बाबा शामिल हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

शंकराचार्य की जमीन आवंटन रद्द, मेला प्रशासन ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को भेजा दूसरा नोटिस

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मेला प्राधिकरण के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है।...
spot_img

Latest Stories

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...