back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी से टकराई बस, 12 हुए घायल

ऋषिकेश, 14 मई (आईएएनएस)। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोता घाटी के समीप बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए। सभी को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घायलों में सात महिलाएं शामिल हैं। बस में कुल 40 यात्री सवार थे। बदरीनाथ धाम के दर्शन करके लौट रहे थे श्रद्धालु सभी को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के इंदौर और देवास से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का एक दल बदरीनाथ धाम के दर्शन करके शनिवार की सुबह ऋषिकेश लौट रहा था। 108 सेवा के जरिए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया सुबह करीब सात बजे तोता घाटी के समीप बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद 108 सेवा के जरिए घायल यात्रियों को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया। बस में मध्यप्रदेश के कुल 40 यात्री थे सवार घायलों में सावित्री (55 वर्ष), रमा बाई (55 वर्ष),अर्जुन भाटी (62 वर्ष), उमेश ठाकुर (50वर्ष), सरोज ठाकुर (40 वर्ष), कलाबाई (50 वर्ष), धर्मेंद्र (25 वर्ष), मान सिंह (76 वर्ष), सुलोचना (48 वर्ष), सुमेर (55 वर्ष), वैष्णवी (10 वर्ष), सागर बाई (50 वर्ष) सभी निवासी जिला देवास मध्य प्रदेश। सबको उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में लाया गया है। जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। इस बस में कुल 40 यात्री सवार थे। –आईएएनएस स्मिता/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...