back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND W vs AUS W: वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत-ऑस्ट्रेलिया की टक्कर, जानिए कब, कहां और कैसे देखें मुकाबला

महिला वर्ल्ड कप 2025 का सेमीफाइनल मुकाबला अब बस एक कदम दूर है। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आज आमने-सामने होंगी।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महिला वर्ल्ड कप 2025 का सेमीफाइनल मुकाबला अब बस एक कदम दूर है। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आज आमने-सामने होंगी। यह मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाना है। लेकिन मैच से पहले मौसम ने सबकी चिंता बढ़ा दी है क्योंकि मुंबई में लगातार बारिश हो रही है। अगर सेमीफाइनल के दिन बारिश नहीं रुकी, तो टीम इंडिया बिना खेले ही टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है, जिससे करोड़ों भारतीय फैंस का सपना अधूरा रह सकता है।

मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले 48 से 72 घंटों तक दक्षिण कोंकण क्षेत्र, जिसमें मुंबई और नवी मुंबई भी शामिल हैं, में भारी बारिश की संभावना जताई है। मंगलवार को पूरे दिन रुक-रुककर बारिश होती रही। गुरुवार को भी बारिश होने की 70% संभावना बताई गई। इसके अलावा, तेज हवाओं के चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। ऐसे में मैच शुरू होने में देरी या रद्द होने की स्थिति बन सकती है, क्योंकि आउटफील्ड के गीले होने से खेलना मुश्किल हो जाएगा।

कब और कहां होगा मैच?

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में आज दोपहर 1:30 बजे से भारतीय समयानुसार खेला जाना है। जिसका लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और लाइव स्ट्रीमिंग: डिज़्नी+ हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते है।

बारिश में कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला?

अगर बारिश की वजह से मैच नहीं खेला जा सका, तो मुकाबले के लिए रिजर्व डे 31 अक्टूबर रखा गया है। लेकिन अगर रिजर्व डे पर भी बारिश होती है और मैच पूरा नहीं हो पाता, तो सेमीफाइनल का नतीजा ग्रुप स्टेज के अंकों के आधार पर तय किया जाएगा। इस स्थिति में टीम इंडिया को नुकसान उठाना पड़ सकता है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया का ग्रुप स्टेज रिकॉर्ड बेहतर रहा है। भारतीय महिला टीम ने इस वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया है। स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और शेफाली वर्मा की बल्लेबाजी ने सबका दिल जीता है। लेकिन अब सबकी नजरें मौसम पर हैं अगर आसमान ने साथ नहीं दिया, तो टीम इंडिया का फाइनल तक का सफर बारिश में ही थम सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs AUS: बारिश से धुला पांचवा टी20 मैच, 2-1 से टीम इंडिया के नाम हुई सीरीज

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का रोमांचक आखिरी मुकाबला शनिवार, 8 नवंबर को ब्रिस्बेन...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...