back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IndiGo संकट के बीच आई बड़ी खुशखबरी! यात्रियों को महंगे टिकट से मिलेगी राहत, लागू की गई फेयर लिमिट

इंडिगो एयरलाइंस के लगातार उड़ानें रद्द होने के बाद देशभर में हवाई किराए आसमान छूने लगे थे। दूसरी एयरलाइनों ने अचानक कई गुना ज्यादा किराया वसूलना शुरू कर दिया था।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क इंडिगो एयरलाइंस के लगातार उड़ानें रद्द होने के बाद देशभर में हवाई किराए आसमान छूने लगे थे। दूसरी एयरलाइनों ने अचानक कई गुना ज्यादा किराया वसूलना शुरू कर दिया था। इससे परेशान यात्रियों को राहत देते हुए अब नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने एयर फेयर पर सीमा (Fare Limit) लागू कर दी है और अब सभी एयरलाइंस को तय की गई कीमतों के अनुसार ही टिकट बेचने होंगे।

सरकार करेगी एयर फेयर की रियल-टाइम मॉनिटरिंग

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि अब सभी उड़ानों के किराए पर रियल-टाइम निगरानी होगी जो भी एयरलाइन तय सीमा से ज्यादा किराया वसूलेगी उसके खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी सरकार ने कहा है कि ये नियम स्थिति सामान्य होने तक लागू रहेंगे, ताकि यात्रियों को महंगाई से राहत मिल सके।

IndiGo संकट के बाद बेकाबू हुए थे हवाई किराए

इंडिगो की बड़ी संख्या में फ्लाइट्स रद्द होने के बाद दूसरे एयरलाइंस ने किराया कई गुना बढ़ा दिया था। हालत ये हो गई थी कि इंडिगो की उड़ाने रद्द होने के बाद दूसरी एयरलाइंस का किराया आसमान पर पहुंच गया है। जैसे दिल्ली से मुंबई का आम दिनों में किराया 6 हज़ार रुपए होता है, लेकिन वो अभी करीब 70 हजार है। दिल्ली से पटना तो आम तौर पर 5 हज़ार होता है। वो किराया 60 हजार पर पहुंच गया है। दिल्ली से बेंगलुरू का किराया, जो सामान्य तौर पर 7 हज़ार होता है वो 1 लाख से भी ज़्यादा है. इसके अलावा दिल्ली से चेन्नई का फ्लाइट का किराया 90 हजार, दिल्ली से कोलकाता का किराया 68 हज़ार के कारीब है। इतने महंगे टिकटों से आम यात्रियों की कमर टूट गई थी। इंडिगो की उड़ानों का रद्द होना अभी भी जारी है। पांचवें दिन भी बड़ी संख्या में फ्लाइट्स कैंसिल की गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Indigo एयरलाइन को DGCA की दो टूक, तुर्की से लीज पर लिए विमान मार्च 2026 के बाद नहीं उड़ेंगे

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। इंडिगो एयरलाइन की हालिया फ्लाइट रद्दीकरण की घटनाओं ने देशभर में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हालाँकि अब एयरलाइन का...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵