back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांकेर में दो इनामी नक्सली आईईडी गिरफ्तार, बड़ी वारदातों में रहा था शामिल

जिला पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त पार्टी ने बुधवार को 2 इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

कांकेर, एजेंसी। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत जिला पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त पार्टी ने बुधवार को 2 इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक 8 लाख का इनामी नक्सली प्लाटून नंबर-17 का कमांडर भीमा उर्फ लखमू पोडियाम है। वहीं, दूसरा नक्सली हिरदेश कुमेटी 2 लाख का इनामी है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से आईईडी, वॉकी टॉकी समेत कुछ नगदी भी जब्त किया गया है।

सर्चिंग के दौरान हुई गिरफ्तारी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीएसएफ और जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम अर्रा कैंप से सर्चिंग के लिए निकली थी। इस दौरान ग्राम मसपुर, किलेनार, मण्डानार, भुमकीपारा से होते हुए मण्डानार की पहाड़ी के जंगल में पुलिस पार्टी पहुंची, तभी दो संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे, भग रहे दोनों संदिग्धों को जवानों ने घेराबंदी कर पकड़ा।

पूछताछ में हुआ खुलासा

पूछताछ में उनमें से एक ने अपना नाम भीमा उर्फ लखमू पोडियाम बताया। वह वर्ष 2006 से नक्सली संगठन में सक्रिय था। भीमा वर्तमान में नक्सलियों के प्लाटून नंबर- 17 का कमांडर है और किसकोड़ो एरिया कमेटी में सक्रिय था। भीमा कई बड़ी नक्सल वारदातों में शामिल रहा है। उस पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित है। वहीं दूसरा नक्सली हिरदेश कुमेटी 02 लाख का इनामी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Mardaani 3 Trailer: 93 बच्चियों की जिंदगी बचाने निकलीं रानी मुखर्जी, जानिए किस दिन फिल्म होगी रिलीज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...