नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज शाम 4 बजे रैली का नेतृत्व करेंगी, जिसमे वो महिला ट्रेनी-डॉक्टर के बलात्कार-हत्या के मुख्य आरोपी को फांसी दिलाने की मांग करेंगी। यह मामला हाल ही में राजनीतिक विवाद का केंद्र बन गया है। जिसमें BJP और CPI (M) पर इस मुद्दे को राजनीति का हिस्सा बनाने का आरोप लगाया गया था।
CBI की जांच
इस मामले की जांच अब CBI कर रही है। कोलकाता हाई कोर्ट के आदेश के बाद 13 अगस्त को यह जांच कोलकाता पुलिस से CBI को सौंपी गई थी। CBI की एक टीम ने बुधवार को आर. जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का दौरा कर जांच की शुरुआत की। इश मामले में पांच डॉक्टरों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
आरोपी अपनी पत्नी से करता था मारपीट
डॉक्टर से बलत्कार और हत्या का आरोप संजय रॉय नाम के व्यक्ति पर है। संजय रॉय की पत्नी ने पहले खालीघाट पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले के विरोध में भारतीय चिकित्सा संध (IMA) ने 17 अगस्त को सुबह 6 बजे से 24 धंटे के लिए देश-भर में गैर-आपातकालीन सेवाएं बंद रखने का ऐलान किया है।
अस्पताल के तोड़फोड़ मामले में कई लोग हुए गिरफतार
इस बीच, कोलकाता पुलिस ने आर. जी. कर अस्पताल में हुई हिंसा और तोड़फोड़ के मामले में 19 लोगो को हिरासत में लिया है।
चिराग पासवान का बयान
केंद्रीय मंत्री चिरान पासवान का कहना हे कि “किसी भी सभ्य समाज में ऐसी घटनाओं को स्वीकार नहीं किया जा सकता, चाहे वह किसी भी राज्य में हो, किसी भी सरकार के शासन में हो। उनके मामले में सख्त कार्रवाही होनी चाहिए।”
भाजपा की महिला शाखा मेमबत्ती रैली करेंगी
भाजपा का कहना है कि पश्चिम बंगाल में उनकी महिला शाखा आज हाजरा से CM ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग और अस्पताल में हुई तोड़फोड को लेकर हाजरा से दक्षिण कोलकाता में स्थित आवास कालीघाट तक रैली निकालेंगी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in





