back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Stocks to Watch: Paytm समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर, RBI की मॉनेटरी पॉलिसी की मीटिंग आज

5 Feb Stocks to Watch: आज से (5 फरवरी) नया सप्ताह शुरू हो रहा है। यह सप्ताह बाजार के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस हफ्ते सबकी निगाहें आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी पर रहेंगी।

नई दिल्ली, रफ्तार। आज से (5 फरवरी) नया सप्ताह शुरू हो रहा है। यह सप्ताह शेयर बाजार के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस हफ्ते सबकी निगाहें आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी पर रहेंगी। वैसे, शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद कई लिस्टेड कंपनियों को लेकर खबरें आईं। अब आज बाजार खुलने पर सबकी नजरें इन्हीं कंपनियों के शेयरो पर रहेंगी।

Zee Entertainment: सोनी द्वारा दायर इमरजेंसी अंतरिम राहत के आवेदन को सिंगापुर इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर (SIAC) ने नामंजूर किया है। एसआईएसी के मुताबिक इमरजेंसी आर्बिट्रेटर के पास मर्जर स्कीम को लागू करने को कंपनी को एनसीएलटी के पास जाने से रोकने का अधिकार नहीं है, क्योंकि ये ऐसे मामले हैं, जो वैधानिक प्रणाली अंतर्गत आते हैं। एनसीएलटी को निर्णय लेना है। 2 फरवरी को जी एंटरटेनमेंट का शेयर 0.82 फीसदी की तेजी के साथ 171.95 रुपए पर बंद हुआ था।

Paytm: लगातार दो निचले सर्किट के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने पेटीएम के शेयरों के लिए डेली ट्रेडिंग लिमिट को आधा किया है। बीएसई और एनएसई का कहना है कि अगले सोमवार से नई 10 फीसदी डेली ट्रेडिंग लिमिट प्रभावी होगी। सोमवार से लागू नया कैप 10 फीसदी निर्धारित हुई है। यह पहले 20 फीसदी से कम है। कंपनी की मार्केट वैल्यू में 2 बिलियन डॉलर के भारी नुकसान के बीच यह निर्णय आया है। जो भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा कंपनी की बैंकिंग यूनिट पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर रेगुलेटरी कार्रवाई के बाद 3.7 अरब डॉलर गिरा है। दो सत्रों में स्टॉक 36 फीसदी गिरा है। मॉर्गन स्टेनली एशिया सिंगापुर पीटीई ने कंपनी के 50 लाख शेयर खरीदे थे। शेयर 487.20 रुपए प्रति शेयर की एवरेज प्राइस पर लिए गए। इससे डील की साइज 243.60 करोड़ रुपए हो गई।

State Bank of India: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने शनिवार को दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए थे। इसके अनुसार बैंक का मुनाफा पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के मुकाबले 35.5 फीसदी घटकर 9164 करोड़ रुपए रहा। वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा 14205 करोड़ था। बैंक की दिसंबर तिमाही की नेट इंट्रेस्ट इनकम पिछले साल की अपेक्षा 4.6 फीसदी की बढ़त के साथ 39815.8 करोड़ रुपए रही है। एक साल पहले एनआईआई 38068.8 करोड़ रुपए पर थी। 2 फरवरी को बैंक का शेयर 0.054 फीसदी की तेजी के साथ 648 रुपए पर बंद हुआ था।

Tata Motors: जेएलआर द्वारा लगातार दूसरी तिमाही में वित्त वर्ष 2024 के लिए ईबीआईटी मार्जिन गाइडेंस बढ़ाने से कमाई में गिरावट आई। ईबीआईटी मार्जिन अब 8 फीसदी से अधिक होने की उम्मीद है, जो पहले 8 फीसदी था। वित्त वर्ष 2022-23 की अक्टबूर-दिसंबर तिमाही के मुकाबले कारोबारी साल 2023-24 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में टाटा मोटर्स मुनाफा 2,958 करोड़ से बढ़कर 7025 करोड़ पर पहुंचा है। कंपनी की आय 24.9 फीसदी बढ़कर 110,577 करोड़ पर पहुंच गई, जो एक साल पहले इस तिमाही में 88,489 करोड़ थी। 2 फरवरी को कंपनी की शेयर 0.49 फीसदी बढ़कर 882.80 रुपए पर बंद हुआ।

UPL: कंपनी ने कहा कि दिसंबर 2023 में समाप्त तिमाही में कंपनी मुनाफे से घाटे में आई है। कंपनी को 1217 करोड़ का घाटा हुआ है। कंपनी को पिछले साल इस तिमाही में 1087 करोड़ का मुनाफा हुआ था। कंपनी की आय 27.7 फीसदी कम होकर 9887 करोड़ पर आ गई। 2 फरवरी को कंपनी का शेयर 0.56 फीसदी की तेजी के साथ 533 रुपए पर बंद हुआ था।

Bank Of India: सरकारी बैंक ऑफ इंडिया ने 2 फरवरी को वित्त वर्ष 2023-24 की दिसंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान किया था। बैंक का मुनाफा 62.4 फीसदी बढ़कर 1869.5 करोड़ पर पहुंचा है, जो एक साल पहले इस तिमाही में 1151 करोड़ था। बैंक की ब्याज से कमाई में 2.4 फीसदी की गिरावट आई है। जो साल-दर-साल 5595.1 करोड़ से घटकर 5463.5 करोड़ पर आ गई है। बैंक ऑफ इंडिया की एसेट क्वालिटी में सुधार दिखा है। बैंक का नेट एनपीए तिमाही दर तिमाही 1.54 फीसदी से कम होकर 1.41 फीसदी पर आया है। ग्रॉस एनपीए पिछली तिमाही में 5.84 फीसदी से गिरकर इस तिमाही में 5.35 फीसदी पर आया है। 2 फरवरी को बैंक का शेयर 3.85 फीसदी की तेजी के साथ 151 रुपए पर बंद हुआ। बैंक के शेयर का 52 वीक हाई 156.25 रुपए है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...