back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

घर की सफाई में मिला खजाना, 37 साल पुराने कागज ने बदल दी शख्स की किस्मत…

इस समय सोशल मीडिया पर एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरानी में डाल अपने पुराने कागजों को टटोलने पर मजबूर कर दिया है।


नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । हाल ही में सोशल मीडिया पर एक अनोखा किस्सा वायरल हुआ है, जिसे देख सभी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है। चंडीगढ़ के रहने वाले एक शख्‍स के घर सफाई करते समय ऐसे डॉक्यूमेंट्स मिले, जिससे उसकी किस्मत का दरवाजा खुल गया। रतन ढिल्लों नामक व्यक्ति को रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के 37 साल पुराने शेयर मिले, जिनकी कीमत आज के समय 11 लाख हो चुकी है।

चंडीगढ़ के रतन ढिल्लों का खजाना

बता दे कि, चंडीगढ़ के रहने वाले रतन ढिल्लों को हाल ही में घर में सफाई के दौरान 37 साल पुराने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर मिले, जिनकी कीमत आज 11 लाख हो चुकी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘हमें घर पर ये मिला। लेकिन मुझे शेयर मार्केट के बारे में कोई जानकारी नहीं है, क्या कोई एक्सपर्ट हमें ये बता सकता है कि क्या हम अभी भी इन शेयर्स के मालिक हैं?’

कहां मिले 37 साल पुराने शेयर 

एक रिर्पोट के मुताबिक, रतन ढिल्लों नामक यह व्यक्ति अपने घर में पुराने कागजात ढूंढ रहा था, तो उस दौरान जब उसे साल 1987 में खरीदे गए रिलायंस इंडस्ट्रीज के कुछ शेयर मिल गए। जो उस समय के दौरान इनकी कीमत मामूली थी, लेकिन आज 37 सालों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के जबरदस्त ग्रोथ के चलते उनकी वैल्यू आज11 लाख तक हो चुकी है। 

लोगों ने कमेंट की बाढ़ लगा दी। 

जैसे ही इस व्यक्ति की यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो लोगों ने कमेंट की बाढ़ लगा दी। इसपर किसी ने कहा, काश, हमारे भी दादा-दादी ने ऐसे शेयर खरीदे होते तो, आज हम भी लखपति होते। वही अन्य ने कहा, शायद मुझे भी कोई छिपा खजाना मिल जाए। तो 37 साल पहले का निवेश आज करोड़ों रुपए में बदल सकता है, इसलिए निवेश को कभी कम मत समझो.  

पुराने निवेश योजनाओं पर बढ़ा लोगों का विश्‍वास

वित्तीय विशेषज्ञों का मानना है कि लॉन्ग टर्म निवेश हमेशा सबसे बेहतरीन फायदा होता है। अगर शेयर मार्केट समझदारी से निवेश किया जाए, तो यह भविष्य में बड़ा प्रॉफिट दे सकता है। यह मामला उन सभी लोगों के लिए एक सीख है, जो शेयर बाजार में निवेश करने से डरते हैं। अगर सही समय और सही कंपनी में लॉन्ग टर्म निवेश किया जाए, तो यह एक छोटा सा निवेश भी बड़ी रकम में बदल सकता है।


नोट- शेयर मार्केट में वित्तीय जोखिम हो सकता है। किसी भी तरह के निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह ज़रूर लें।

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...