back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

7वीं पास शख्स ने खड़ा किया 20 हजार करोड़ का कारोबार, अब ला रहा 2 हजार करोड़ का IPO

Milky Mist eyes on IPO: पनीर, आइसक्रीम बनाने वाली कंपनी मिल्की मिस्ट आईपीओ 2 हजार करोड़ रुपए का आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार। गौतम अदानी, पेटीएम फाउंडर विजय शेखर शर्मा, एचसीएल फाउंडर शिव नाडार, विप्रो के फाउंडर अजीत प्रेमजी, स्नैपडील के को-फाउंडर कुणाल बहल जैसे स्कूल-कॉलेज ड्रॉप आउट भारतीय अरबपतियों की सूची में एक और नाम इन दिनों चर्चा में है। सातवीं कक्षा पास तमिलनाडु के इरोडा निवासी किसान परिवार का बेटा टी सतीश कुमार आज 20 हजार करोड़ रुपए की कंपनी का मालिक है। अब यह शख्स 2 हजार करोड़ रुपए का आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) ला रहा है। इनकी कंपनी का नाम मिल्की मिस्ट है, जो डेयरी कंपनी है। इन्होंने आठवीं कक्षा की पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी। फिर पिता के साथ मिलकर डेयरी के कारोबार में कदम रखा।

600 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार

मिल्की मिस्ट 600 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार कर रही। इसने साल 2023-18 में 22 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया है। इरोड स्थित प्लांट में रोज 4.5 लाख लीटर दूध की प्रोसेसिंग की जाती है। फिर इसे 35 हजार किलो पनीर में बदला जाता है। इससे 1.5 लाख लीटर दही बनाई जाती है।

विदेशों में भी स्टोर

कंपनी के स्टोर विदेशों में भी हैं। कंपनी के सीईओ के रत्नम ने कहा कि कंपनी आईपीओ लाकर अपनी योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाना चाहती है। कंपनी आईपीओ लाकर 1,500 से 2,000 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। कंपनी दिल्ली-एनसीआर, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी कारोबार विस्तार करना चाहती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

PNGS रीवा डायमंड ज्वेलरी का IPO खुला, एंकर निवेशकों से जुटाए 170 करोड़, जानिए प्राइस बैंड और GMP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय प्राइमरी मार्केट में आभूषण सेक्टर की कंपनी पीएनजीएस रीवा डायमंड ज्वेलरी का आईपीओ 24 फरवरी 2026 को खुल गया है।...
spot_img

Latest Stories

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵