back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लाकडाउन के समर्थन में स्वेच्छा से बंद रहें बाजार, रात्रिकालिन कर्फ्यू रहेगा प्रभावी

मंदसौर, 11 अप्रैल (हि.स.)। मंदसौर में लगे 60 घंटे के लाॅकडाउन के अंतर्गत रविवार को भी बाजार पूरी तरह से बंद रहा। दूध, सब्जियों और फलों की सप्लाई होती रही। वहीं राहत भरी खबर यह है कि मंदसौर में फिलहाल लाॅकडाउन नहीं बढ़ाया जा रहा है। वहीं रात्रिकालिन कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 6 बजे प्रभावी रहेगा। रविवार को वैसे भी मंदसौर के बाजार बंद रहते है लेकिन इस रविवार को लाॅकडाउन के कारण चाय नाशते की दुकानें, रेस्टोरेन्ट भी नहीं खुल पाये। पुलिस रही मुस्तैद, बनाए चालान लाॅकडाउन के दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा और हर प्रमुख चैराहे पर पुलिसकर्मी तैनात रहें। लाॅकडाउन के बावजूद भी कई लोग बेवजह बाजार में वाहन लेकर निकल गये। पुलिस ने ऐसे लोगो से पूछताछ की ओर संतुष्टि पूर्वक जवाब नहीं मिलने पर चालानी कार्यवाही भी की। दो दिन बाद प्रारंभ हुआ कोविड टीकाकरण कोरोना वैक्सीन के डोज खत्म होने के कारण दो दिन से बंद पड़ा कोविड टीकाकरण रविवार से प्रारंभ हुआ। डोज खत्म होने के कारण शुक्रवार और शनिवार को कोविड टीकाकरण नहीं हो सका था। जिसके बाद शनिवार की शाम को साढ़ै बारह हजार डोज मंदसौर को मिले और रविवार से फिर से टीकाकरण प्रारंभ हो सका। जिला पंचायत सीईओ रिषव गुप्ता,ने हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में बताया कि अभी की स्थिति में लाॅकडाउन नहीं बढाया जायेंगा। लेकिन आगे भी ऐसी ही स्थिति बनी रहीं यह मंदसौर की जनता के हाथ में है। सभी लोग कोविड नियमों को पालन करें जिससे हम कोरोना को नियंत्रित कर सके। वर्तमान में स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह से बेहतर है और जिला प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। हिन्दुस्थान समाचार, अशोक झलौया

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵