back to top
26.2 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

AIR INDIA की AIRBUS- BOEING से 470 विमानों की डील, 6500 पायलटों की आएंगी बंपर वैकेंसी

टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया को आने वाले समय में 6,500 से अधिक पायलटों की जरूरत होगी। एयरलाइन ने अपने संचालन और बेड़े के विस्तार के लिए कुल 840 विमानों का ऑर्डर दिया है

नई दिल्ली, एजेंसी। Jobs in Aviation Sector: निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया को आने वाले समय में 6,500 से अधिक पायलटों की जरूरत होगी। एयरलाइंस कंपनी एयरबस और बोइंग से 470 विमानों को खरीदने जा रही है। एयरलाइन ने अपने संचालन और बेड़े का विस्तार के लिए कुल 840 विमानों का ऑर्डर दिया है, जिसमें 370 विमानों को खरीदने का विकल्प शामिल है। यह किसी एयरलाइन कंपनी का दिया गया सबसे बड़ा विमान ऑर्डर है।

एयर इंडिया को 6,500 से अधिक पायलटों की होगी जरूरत
सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया को आने वाले समय में 6,500 से अधिक पायलटों की जरूरत होगी। एयरलाइन ने अपने संचालन और बेड़े के विस्तार के लिए कुल 840 विमानों का ऑर्डर दिया है, जिसमें 370 विमानों को खरीदने का विकल्प शामिल है। फिलहाल एयर इंडिया के पास अपने 113 विमानों के बेड़े को संचालित करने के लिए करीब 1,600 पायलट हैं। जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, विस्तारा और एयरएशिया इंडिया के पास कुल मिलाकर 220 विमानों के संयुक्त बेड़े को संचालित करने के लिए 3,000 से ज्यादा पायलट हैं।

एयरबस से 250 विमान खरीदने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं
इसी हफ्ते एयर इंडिया ने फ्रांस की विमान निर्माता कंपनी एयरबस से 250 विमान खरीदने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। एक ‘ऑनलाइन’ बैठक के दौरान हुए समझौते पर सहमति के बाद टाटा सन्स के प्रमुख एन चंद्रशेखरन ने इसकी जानकारी दी थी। इस बैठक में अन्य लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों भी मौजूद थे।

एयरलाइन कंपनी को आगे बढ़ाने के लिए कवायद
टाटा समूह ने पिछले साल जनवरी में एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था, जिसके बाद से एयरलाइन कंपनी को आगे बढ़ाने के लिए कवायद कर रही है। हाल के दिनों में चालक दल की कमी के कारण उड़ानें रद्द या विलंबित होने की खबरें सामने आई हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

फ्लाइट बुक करने से पहले हो जाए सावधान! 50% उड़ानों में तकनीकी खराबी, संसदीय रिपोर्ट ने बढ़ाई यात्रियों की चिंता, जानिए क्या कहती है...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हवाई यात्रा करने वालों के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आई है। संसदीय समिति की हालिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵