back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ambedkar Jayanti 2025: दिल्ली से लेकर मुंबई तक बैंकों पर लटके ताले, जाने आज क्या-क्या बंद?

आज पूरे भारत में बाबा अंबेडकर जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय अवकाश होता है। ऐसे में तमिलनाडु, महाराष्ट्र, तेलंगाना समेत इन राज्यों में भी उनके सम्मान स्वरुप कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर यानी 14 अप्रैल को पूरे भारत में इस दिन राष्ट्रीय अवकाश रहता है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, तेलंगाना समेत कई राज्यों में इस अवसर पर बाबा के सम्मान स्वरुप कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है व रैली, जूलुस निकाले जाते हैं। ज्यादातर लोगों को नहीं पता कि आज इस अवसर पर कहा क्या-क्या बंद रहेगा। 

मुंबई से तिरुवनंतपुरम तक बैंक बंद

आज के दिन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती पर हर साल 14 अप्रैल को पूरे भारत में राष्ट्रीय अवकाश होता है। केन्द्र सरकार के मुताबिक, आज सरकारी और प्राइवेट दोनों क्षेत्रों में कई सेवाएं और संस्थान इस दिन बंद रहेंगे। ज्यादातर राज्यों में आज सरकारी और प्राइवेट बैंकों की छुट्टियां रहेंगी, इसके साथ ही, पोस्ट ऑफिस सेवा, केन्द्र संचालित सेवा, कोर्ट, स्कूल और शेयर बाजारों में भी अवकाश रहेगा। इसके अलावा, आज कुछ राज्यों में तमिल नववर्ष, बिहू जैसे त्योहार भी मनाए जा रहे हैं जिसके चलते लगभग मुंबई, दिल्ली, कर्नाटक, पंजी, पटना, श्रीनगर और तिरुवनंदपुरम तमिलनाडु समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। 

डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेगी चालू

हालांकि, मध्य प्रदेश, नागालैंड, नई दिल्ली, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में कुछ बैंक की शाखाएं खुली रहेंगी. जिसमें फिजिकल तौर पर बैंक भले ही अंबेडकर जयंती के दिन बंद रहेगा लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे- इंटरनेट बैंकिंग, व्हाट्सएप बैंकिंग पूरी तरह से काम करेगा। इसके अलावा, ज्यादातर जगहों पर प्राइवेट बिजनेस, रिटेल आउटलेट्स और अन्य जरूरी सामानों की सेवाएं जारी रहेंगी। वही अप्रैल माह के दूसरे और चौथे शनिवार सार्वजनिक अवकाश को मिलाकर कुल 15 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसलिए बैंक जाने से पहले ये खबर जरुर पढ़कर जाए। ताकि आपको किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। 

कौन हैं बाबा अंबेडकर?

बता दे, आज यानी 14 अप्रैल सन् 1891 को ही डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने एमपी के महू जिले में जन्म लिया था। जो वकील होने के साथ-साथ अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक भी रहे थे। इन्होनें भारत के संविधान के मसौदे को बनाने वाली कमिटी की अध्यक्षता भी की थी। इसलिए, आज के दिन डॉक्टर अंबेडकर की 134वीं जन्म जयंती मनाई जा रही है। इसी कारण आज के दिन बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर पूरे भारत में राष्‍ट्रीय अवकाश घोषित की गई थी। 

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...