back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Stock Market: अमेरिका के एक फैसले से हुआ भारतीय शेयर बाजार मालामाल, इन 10 शेयरों मे जबरदस्त बढ़ोतरी

अमेरिका के पॉलिसी रेट में 50 बेसिस अंक की कटौती के बाद भारतीय शेयर बाजार हरे निशान के साथ खुला। TCS समेत 10 शेयरों मे जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका ने Fed Reserve के पॉलिसी रेट में 50 बेसिस अंक की कटौती की है जिसका सीधा असर वैश्विक शेयर बाजार में देखा जा रहा है। भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) भी इससे अछूता नहीं है। गुरुवार के कारोबारी दिन की शुरुआत दोनों इंडेक्स BSE और NSE में बढ़त के साथ शुरु हुई। सेंसेक्स 500 अंक बढ़कर 83,481 के स्तर पर खुला और निफ्टी में भी 100 से ज्यादा अंको की तेजी देखी गई।

अमेरिका के फेडरल रिजर्व में 50 अंको की कटौती

अमेरिका के केंद्रीय बैंक ने चार साल बाद बड़ी राहत देते हुए अपने पॉलिसी रेट में 50 बेसिस अंक में कटौती की गई है। बेसिस अंकों में कटौती के बाद नई दर 4.75 से 5 फीसदी के बीच आ गई जो पहले 5.25 से 5.5 फीसदी हुआ करती थी। इसका असर भारतीय शेयर बाजार में कुछ यूं देखने को मिला की खबर लिखे जाने तक निफ्टी 138 अंक बढ़कर 25,517 अंक तक पहुंच गई है जबकि बैंक निफ्टी 422 अंक की बढ़त के साथ 53,171 अंक तक पहुंच गई। हालांकि जानकारी के लिए बता दें कि कल बाजार में सुस्ती का माहौल रहा था।

Wipro समेत इन 10 शेयरों में तूफानी तेजी

शुरुआती कारोबार में TCS और Wipro समेत कई बड़ी कंपनियों के शेयरों में भारी बढ़ोतरी देखी गई है। NTPC के शेयर में 3.03 फीसदी उछाल दर्ज किया जिसके बाद इस शेयर की कीमत 426.40 रुपये पर पहुंच गई। Wipro में 2 फीसदी तेजी, Axis Bank और TCS के शेयरों में 1.50 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई। इसके अलावा Tata Motors का शेयर भी 1.51 फीसदी बढ़ा हुआ दर्ज किया गया। Mid Cap कंपनियों की बात करें तो UBL और Tata Tech के शेयर भी 2 फीसदी से ज्यादा बढ़े और स्मॉल कैप में RITES LTD Share और Reliance Power भी हरे निशान में दिखे।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...