back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Arkade Devlopers IPO: आईपीओ खुलते ही 68% बढ़े भाव, GMP में बंपर रिटर्न का अनुमान

आर्केड डेवलपर्स लिमिटेड का IPO 16 सितंबर को बाजार में उतर चुका है और पहले ही दिन 5.74 गुना सब्सक्राइब हो गया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बजाज हाउसिंग फाइनेंस आईपीओ की सफलता के बाद अब बाजार में आर्केड डेवलपर्स के आईपीओ ने धूम मचा रखी है। 16 सितंबर से यह आईपीओ निवेशकों के लिए खुल चुका है और पहले दिन 5.74 गुना सब्सक्राइब हुआ। इस आईपीओ में 19 सितंबर तक निवेश किया जा सकता है। आईपीओ का साइज 410 करोड़ रूपए है जिसके प्रति शेयर की कीमत 121-128 के बीच रखी गई है।

सब्सक्रिप्शन स्टेटस

आर्केड डेवलपर्स के आईपीओ को पहले ही दिन 5.74 गुना का रिस्पॉन्स मिला। सोमवार की कारोबारी दिन में कम्पनी के इश्यू को रिटेल कैटेगरी में 8.06 गुना की बिड प्राप्त हुई, जबकि क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स कैटेगरी में 0.24 गुना रिस्पॉन्स मिला। हालांकि, नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स कैटेगरी में ये आंकड़ा बढ़कर 7.90 गुना सब्सक्राइब हुआ। 410 करोड़ रूपए के इस आईपीओ में 3.2 करोड़ रूपए के फ्रेश इश्यू जारी किए गए हैं जबकि ऑफर फॉर सेल के तहत कोई इश्यू जारी नहीं किया गया है।

प्राइस बैंड

कंपनी ने (Arkade Devlopers IPO price) का प्राइस बैंड 121-128 रूपए प्रति शेयर रखा है। अगर आप निवेशक के तौर पर इस आईपीओ में निवेश करना चाहते हैं तो एक लॉट में 110 शेयर खरीदने के लिए आपको 13,310 रूपए खर्च करने की जरूरत होगी।

क्या है GMP का अनुमान

कई रिपोर्ट्स के अनुमान मुताबिक, आर्केड डेवलपर्स लिमिटेड के आईपीओ की ग्रे मार्केट प्रीमियम (Arkade Devlopers IPO GMP) 86 रूपए है। इसका सीधा मतलब है कि अगर इसी कीमत पर शेयर लिस्ट होते हैं तो प्रति शेयर कीमत बढ़कर 214 रूपए हो जाएगी और निवेशकों को 68 फीसदी प्रॉफिट होने का अनुमान है।

क्या करती है कंपनी

Arkade Developers मुंबई बेस्ड एक तेजी से बढ़ती रियल एस्टेट कंपनी है। 31 जुलाई, 2023 तक, कंपनी ने 18 लाख स्क्वायर फीट रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी को डेवलप किया था। 2017 से 2023 की पहली तिमाही के बीच, कंपनी ने महाराष्ट्र में मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) के अलग अलग बाजारों में 1,040 रेजिडेंशियल यूनिट्स लॉन्च कीं और 792 रेजिडेंशियल यूनिट्स की बिक्री की।

Advertisementspot_img

Also Read:

PNGS रीवा डायमंड ज्वेलरी का IPO खुला, एंकर निवेशकों से जुटाए 170 करोड़, जानिए प्राइस बैंड और GMP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय प्राइमरी मार्केट में आभूषण सेक्टर की कंपनी पीएनजीएस रीवा डायमंड ज्वेलरी का आईपीओ 24 फरवरी 2026 को खुल गया है।...
spot_img

Latest Stories

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵