back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bank Holiday 2025: जनवरी महीने में इतने दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

साल 2024 के खत्‍म हो चुका है। आपको पता हो आज जनवरी के पहले ही दिन यानी 1 जनवरी को न्‍यू ईयर के अवसर पर राष्‍ट्रीय और क्षेत्रिय बैंकों में अवकाश रहेगा।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । नए साल के पहले महीने यानी जनवरी 2025 में बैंक कुल 15 दिन बंद रहेंगे। इसके अलावा, महीने भर में कई बड़े त्योहार और खास मौके पड़ने वाले हैं। इसके साथ ही हर किसी के लिए बैंकिंग से जुड़े कामकाज को समय रहते हुए पहले ही पूरे कर लेना चाहिए। आने वाले साल यानी जनवरी में बैंकों में होने वाली छुट्टियों (Bank Holidays 2025) की पूरी जानकारी आपको पहले से ही पता होनी चाहिए ताकि किसी भी परेशानी से बचा जा सके। आइए जानते है इस कब – कब बैंकों की छुट्टियों रहेंगी। तो इस महीने में कुल मिलाकर 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में साप्ताहिक अवकाश (रविवार और दूसरा व चौथा शनिवार) के अलावा त्योहारों और विशेष अवसरों की छुट्टियां शामिल हैं।  

जनवरी 2025 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? 

जनवरी के पहले ही दिन यानी 1 जनवरी को न्‍यू ईयर के इस अवसर पर कई राज्‍यों के बैंकों में राष्‍ट्रीय या क्षेत्रीय अवकाश रहेगा। इसके अलावा, महीने भर में कई बड़े तीज-त्‍योहार और खास मौके आने वाले है। तो आपको भी जानना चाहिए जनवरी की छुट्टियों की पूरी लिस्ट।

जनवरी में कब-कब बैंक बंद रहेंगे?

1 जनवरी 2025: न्‍यू ईयर के मौक पर कुछ राज्यों में छुट्टी 

2 जनवरी 2025: न्‍यू ईयर और मन्नम जयंती के वजह से छुट्टी

5 जनवरी 2025: रविवार के चलते देश भर में छुट्टी 

6 जनवरी 2025: गुरु गोबिंद सिंह जयंती के मौके छुट्टी 

11 जनवरी 2025: महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से छुट्टी 

12 जनवरी 2025: रविवार और स्वामी विवेकानंद जयंती पर छुट्टी 

14 जनवरी 2025: मकर संक्रांति और पोंगल के कारण बैंक बंद 

15 जनवरी 2025: तिरुवल्लुवर दिवस, माघ बिहू और मकर संक्रांति छुट्टी 

16 जनवरी 2025: उज्जवर तिरुनल के मौक पर छुट्टी 

19 जनवरी 2025: रविवार के चलते देश भर में बैंक बंद 

22 जनवरी 2025: इमोइन के कारण बैंकों की छुट्टी 

23 जनवरी 2025: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर बैंक बंद 

25 जनवरी 2025: चौथे शनिवार पर बैंक बंद 

26 जनवरी 2025: गणतंत्र दिवस के मौके पर छुट्टी

30 जनवरी 2025: सोनम लोसर के मौके पर बैंक बंद 

RBI की अधिकारिक पुष्टी का इंतजार 

यह जनवरी हॉलिडे लिस्ट आपकी जानकारी के लिए तैयार की गई है, लेकिन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अभी तक 2025 के लिए बैंकों की आधिकारिक अवकाश की घोषण नहीं की है। वहीं आरबीआई की ऑफिशियल बेवसाइट बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी की जाएगी। इसलिए आप अपने नजदीकी बैंक से इन छुट्टियों की पुष्टि कर सकते है।  

बैंक बंद लेकिन नहीं रुकेगा लेन-देन 

बैंकों में अवकाश होने के बावजूद डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी। इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम का इस्तेमाल कर आप अपने रोजमर्रा के लेन-देन आसानी किया जा सकता है। हालांकि, यदि कोई कैश डिपॉजिट ,चेक क्लियरेंस या अन्य बैंकिंग सेवा जरूरी हो, तो इसे पहले ही पूरा करने की कोशिश करें।  

कैसे करें अपनी प्लानिंग?

इन छुट्टियों को देखते हुए आप अपने बैंकिंग से जुड़े कामों को शेड्यूल कर सकते हैं। प्लानिंग के तहत आप बिना किसी परेशानी के अपने कामकाज को सही तरीके और आसानी से निपटा सकते हैं। तो, नए साल का स्वागत प्लानिंग और खुशी के साथ करें और सुनिश्चित करें कि बैंक की छुट्टियां आपके काम में रुकावट न बनें।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...