back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bank से जुड़े काम जल्द निपटा लें, फरवरी में बढ़ सकती है आपकी परेशानी

Bank Holidays 2024: फरवरी में कई दिन बैंक बंद रहेंगे। अगले महीने अलग-अलग जोन में 11 दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी।

नई दिल्ली, रफ्तार। जनवरी में देश के अलग-अलग हिस्सों में 16 दिन बैंकों में छुट्टी रही। फरवरी में भी कई दिन बैंक बंद रहेंगे। अगले महीने अलग-अलग जोन में 11 दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी। वैसे तो आजकल बैंकों से जुड़े अधिकतर काम ऑनलाइन होते हैं, लेकिन बैंक खाता खुलवाने और लोन आदि काम के लिए ब्रांच जाना पड़ता है। अगर, बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट को देखे बिना आप बैंक ब्रांच के चले जाएं तो निराशा हाथ लग सकती है।

इस बार 29 दिनों की फरवरी

पहले से जान लें की फरवरी में बैंकों की छुट्टियां कब-कब और कहां-कहां रहती है। हर सप्ताह के रविवार और महीने के दूसरे एवं चौथे शनिवार को बैंकों की छुट्टी रहती है। इस बार फरवरी 29 दिनों की है।

फरवरी में इन तिथियों को बंद रहेंगे बैंक

4 फरवरी : बैंकों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

10 फरवरी : दूसरे शनिवार की बैंकों में छुट्टी रहेगी।

11 फरवरी : रविवार की देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

14 फरवरी : सरस्वती पूजा की त्रिपुरा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में छुट्टी।

15 फरवरी : Lui-Ngai-Ni की मणिपुर में बैंकों की छुट्टी।

18 फरवरी : रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

19 फरवरी : छत्रपति शिवाजी जयंती के कारण महाराष्ट्र में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

20 फरवरी : स्टेट डे की मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

24 फरवरी : दूसरे शनिवार के चलते बैंकों में छुट्टी रहेगी।

25 फरवरी : रविवार का बैंकों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

26 फरवरी : Nyokum के कारण अरुणाचल प्रदेश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵