back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विश्व में बैंकों पर संकट के बावजूद भारतीय बैंक सुरक्षित, जानिए कारण

अमेरिका में सिल्वरगेट, सिग्नेचर और सिलिकॉन वैली बैंकों के डूबने की वजह से दुनियाभर के वित्तीय बाजारों में कोहराम मचा हुआ है। लेकिन, भारत के बैंकों पर इसका कोई असर नहीं हो सकता।

नई दिल्ली,एजेंसी। अमेरिका में सिल्वरगेट, सिग्नेचर और सिलिकॉन वैली बैंकों के डूबने की वजह से दुनियाभर के वित्तीय बाजारों में कोहराम मचा हुआ है। लेकिन, भारत के बैंकों पर इसका कोई असर नहीं हो सकता। क्योंकि, यहां भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की निगरानी और बैंकों द्वारा सही निवेश के कारण उनकी स्थिति मजबूत है। इसके बावजूद सरकार को खाता धारकों का भरोसा जीतने की जरूरत है। वॉयस ऑफ बैंकिंग के फाउंडर अशवनी राणा ने हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में गुरुवार को यह बात कही। राणा ने कहा कि दो अमेरिकी बैंकों के डूब जाने के बाद दुनियाभर में जहां हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, स्विट्जरलैंड के क्रेडिट सुइस बैंक पर भी खतरा मंडरा रहा है। इसके बावजूद भारतीय बैंकों पर इसका असर नहीं पड़ने वाला है। इसकी सबसे बड़ी वजह आरबीआई की निगरानी और बैंकों द्वारा सही निवेश के कारण उनकी स्थिति मजबूत है।

बैंकों के सही निवेश की वजह से मजबूत स्थिति में
इसका असर एक ओर पूरी दुनिया के शेयर बाजारों पर हो रहा है। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि दुनिया के अधिकांश शेयर बाजार दबाव में हैं। इसकी वजह शेयर बाजार बहुत कुछ सेंटीमेंट पर निर्भर करते हैं। लेकिन, भारत के बैंकों पर इसका कोई असर नहीं हो सकता। क्योंकि भारतीय बैंक आरबीआई की निगरानी और बैंकों के सही निवेश की वजह से मजबूत स्थिति में हैं।उन्होंने आगे कहा कि विश्व में हो रही घटनाओं के कारण देश के बैंकों के खाताधारकों को किसी तरह की घबराहट, डर या दबाव में नहीं आना चाहिए। इसके लिए सरकार को खाता धारकों को भरोसा दिलाने की जरूरत है।

इसके साथ ही बैंकों द्वारा पांच लाख रुपये तक की जमा पर गारंटी की सुविधा को बढ़ाये जाने या एक डिपॉजिट बीमा योजना शुरू करने की बात कही, ताकि जमाकर्ता अपनी जमा राशि की बीमा पॉलिसी लेकर अपनी जमा-पूंजी को सुरक्षित महसूस कर सकें। उन्होंने कहा कि वॉयस ऑफ बैंकिंग ने इस तरह की डिपॉजिट बीमा योजना का सुझाव वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बजट के समय भेजा था, जो समय की मांग है।

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...