back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Denta Water IPO GMP में गिरावट फिर भी लोगों को भा रहा है IPO, निवेश के लिए केवल कुछ घंटे बाकी

Denta Water IPO में सब्सक्राइब करने का आज आखिरी दिन है। आखिरी दिन भी निवेशकों का रुझान इस आईपीओ में नजर आ रहा है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शेयर बाजार के आखिरी कारोबारी दिन भी निवेशकों के लिए Denta Water IPO में निवेश करने का एक और आखिरी मौका है। 220.50 करोड़ रुपये का यह आईपीओ महज कुछ घंटे के बाद ही बंद हो जाएगा। 22 जनवरी को इस आईपीओ के खुलने के बाद इसे निवेशकों का अच्छा खासा रिस्पांस देखने को मिला था। 24 जनवरी दोपहर 12 बजे तक यह आईपीओ 76.94 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। जबकि तीसरे और आखिरी दिन इस आंकड़े में और इजाफा होने की उम्मीद है। जानिए क्या आपको इस आईपीओ में निवेश करना चाहिए या नहीं।

कुछ घंटों में ही बंद हो जाएगा Denta Water IPO

डेंटा वाटर एंड इंफ्रा सॉल्यूशंस लिमिटेड कंपनी ने 22 जनवरी को अपना 220.50 करोड़ रुपये का आईपीओ लॉन्च किया था। जो 24 जनवरी को शाम 4:50 बजे बंद हो जाएगा। इसे सबसे ज्यादा सब्सक्रिप्शन नॉन इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स की कैटेगरी में मिला। इस कैटेगरी में इसका सब्सक्रिप्शन रेट 212.72 गुना रहा। दूसरी सबसे ज्यादा सब्सक्राइब्ड कैटेगरी रिटेल इंडीविज्युल कैटेगरी रही जिसमें 56.72 गुना रेट रहा। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स कैटेगरी में भी 10.50 गुना सब्सक्रिप्शन रेट रहा। 

उथल पुथल मचा रहा है Denta Water IPO GMP

21 दिसंबर को जब अगले दिन Denta Water IPO निवेश को लिए खुलने वाला था उस समय इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम 165 रुपये रहा था जो कि इश्यू ओपन होने वाले दिन 15 रुपये गिर गया। 150 रुपये के ट्रेड लेवल के बाद से ही Denta Water IPO GMP में गिरावट लगातार जारी है। मौजूदा दिन की बात करें तो इसका GMP गिरकर 137 रुपये के भाव पर आ गया। अगर आईपीओ के अपर प्राइज बैंड में 137 रुपये का ग्रे मार्केट प्रीमियम जोड़ दें तो यह 29 जनवरी को लिस्टिंग वाले दिन निवेशकों को 46.6 प्रतिशत तक का फायदा दे सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...