back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

DGCA का बड़ा फैसला, Indigo को दी तुर्की एयरलाइन के विमानों को 3 महीने के लिए संचालन की अनुमति दी

डीजीसीए ने इंडिगो को तुर्किश एयरलाइंस के बोइंग 777 विमानों को किराए पर लेने की अवधि बढ़ा दी है। यह फैसला भारत और तुर्किये के बीच चल रहे तनाव के बीच लिया गया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । केंद्र सरकार ने तुर्की की एयरलाइन के खिलाफ बड़ा कदम उठाया। सरकार ने इंडिगो को कंपनी के साथ अपने लीज समझौते को समाप्त करने के लिए तीन महीने का विस्तार दिया है। यह फैसला तुर्की की कंपनी सेलेबी एविएशन की सुरक्षा मंजूरी रद्द होने के कुछ सप्ताह बाद आया है, जो दिल्ली सहित भारत के नौ प्रमुख हवाई अड्डों को सेवाएं देती है।

नागरिक विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि एयरलाइन वर्तमान में तुर्की की एयरलाइन के दो B777-300ER विमानों का इस्तेमाल डैम्प लीज के तहत कर रही है, जिसके लिए 31 मई तक की अनुमति दी गई है। इसने यह भी बताया कि इंडिगो के छह महीने के विस्तार के अनुरोध को खारिज कर दिया गया है।

उड़ान सेवाओं में तत्काल व्यवधान के कारण यात्रियों को होने वाली असुविधा से बचने के लिए, इंडिगो को अपने वेट लीज विमानों के लिए 31.08.2025 तक तीन महीने का एकमुश्त और अंतिम विस्तार दिया गया है। बयान में कहा गया है कि कंपनी ने आश्वासन दिया है कि इस विस्तारित अवधि के दौरान तुर्की एयरलाइन के साथ लीज़ समझौता समाप्त कर दिया जाएगा और इन परिचालनों के लिए कोई विस्तार नहीं मांगा जाएगा।

तुर्की की सेलेबी एविएशन पर भारत की कार्रवाई

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद तुर्की ने पाकिस्तान को समर्थन देने की घोषणा की थी। इसके बाद नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) ने तुर्की की कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी है। बता दें कि तुर्की के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान सार्वजनिक रूप से पाकिस्तान को समर्थन देने की घोषणा की थी। इतना ही नहीं, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रविवार को इस्तांबुल का दौरा किया और एर्दोगन से मुलाकात की।

Advertisementspot_img

Also Read:

एयरपोर्ट और आसमान में अब ‘जीरो टॉलरेंस’: उपद्रवी यात्रियों की खैर नहीं, DGCA की नई गाइडलाइन तैयार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नागरिक विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने फ्लाइट और एयरपोर्ट पर हंगामा करने वालों के खिलाफ सख्त नियमों का ड्राफ्ट जारी कर दिया है।...
spot_img

Latest Stories

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री जयंत चौधरी को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...