नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 30 मई को बिहार के बाद उत्तर प्रदेश स्थित कानपुर पहुंचे थे। जहां प्रदेश की लगभग 47,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस सदंर्भ में एक कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का आभार जताया।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पीएम का पहला यूपी दौरा है। इस दौरान, सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया है।
भारत की ताकत दुनिया ने देखी- सीएम योगी
सीएम ने कहा कि देश की सुरक्षा को पहले प्राथमिकता देते हुए, देश के दुश्मनों को वे जिस भाषा में समझें, उसी भाषा में पहले सर्जिकल स्ट्राइक और फिर एयर स्ट्राइक और अब ऑपरेशन सिंदूर के जरिए समझाया है। देश में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत की सेना के शौर्य और पराक्रम के चलते आज पूरी दुनिया भारत के शौर्य और शक्ति को एक मानने को राजी हुए है। दुनिया भारत की इस शक्ति को एक उदाहरण के तौर पर मान रही है।
‘भारत की नई डिफेंस नीति’
सीएम ने आगे कहा कि ये भारत की नई डिफेंस नीति, जिसके अंतर्गत दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह करके भारतीय बलों ने हमारी सुरक्षा को पुख्ता करने का प्रमाण दिया गया, यह पीएम मोदी के मार्गदर्शन में आज देश मेड इन इंडिया की उस ताकत का भी एहसास दुनिया को करा रहा है, जो इस बार ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दुनिया को बताया है। यह आत्मनिर्भर भारत की सफलता का भी एक बेहतरीन उदाहरण है।
कानपुर में करोड़ो परियोजनाओं को लोकार्पण
सीएम योगी ने आगे कहा की आज पीएम मोदी के नेतृत्व में हर भारतीय को अपने देश की संप्रभुता पर गर्व की अनुभूति हो रही है। पीएम मोदी ने पिछले 11 वर्षों में राष्ट्रीय सुरक्षा से लेकर समृद्धि तक का जो मार्ग तय किया है, उसने देश के लिए एक मजबूत नींव रखी है। इसकी एक झलक आज कानपुर में देखने को मिली, जहां हमने ₹47,600 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास देखा।




