back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

New India Co-operative Bank में पूर्व जनरल मैनेजर ने किया करोड़ों का घोटाला, जानिए कौन है GM हितेश मेहता

New India Co-operative Bank से लेन देन पर RBI ने 14 फरवरी को रोक लगाई थी जिसके बाद बैंक के बाहर ग्राहकों की लंबी लाइन लग गई थी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कल 14 फरवरी को मुंबई के अंधेरी में New India Co-operative Bank के बाहर लंबी लंबी लाइनें लगी गई थी। इसका कारण था कि भारतीय रिजर्व बैंक ने इस बैंक पर 6 महीने के लिए रोक लगा दी है। ग्राहक 6 महीनें तक इस बैंक में न तो अपना पैसा जमा कर पाएंगे और न ही निकाल पाएंगे। RBI ने इसके पीछे बैंक के द्वारा बरती जा रही अनियमितता को कारण बताया था। हालांकि अब खबर सामने आ रही है कि बैंक के पूर्व जनरल मैनेजर ने 122 करोड़ रुपये का घोटाला किया जिसके बाद बैंक पर कार्यवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक यह घोटाला साल 2020 से 2025 के बीच हुआ है। दादर पुलिस ने चीफ अकाउंट्स ऑफिसर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

122 करोड़ रुपये के गबन का आरोप

इस मामले में बैंक के पूर्व जनरल मैनेजर हितेश प्रवीणचंद मेहता पर 122 करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगा रहा है। उन्होंने अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए दादर और गोरोगांव ब्रांच से 122 करोड़ रुपये का गबन किया है। बैंक के चीफ अकाउंट्स ऑफिसर ने दादर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी जिसपर पुलिस ने (BNS) की धारा 316 (5) और 61 (2) को तहत FIR दर्ज कर ली है। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने हितेश मेहता को समन किया है। पुलिस को शक है कि इसमें हितेश के अलावा एक दूसरा व्यक्ति भी इसमें शामिल है। 

शुक्रवार को बैंक के बाहर लगी थी लंबी लंबी लाइनें

शुक्रवार को जब यह खबर बैंक के ग्राहकों को मिली तो उन्होंने आनन फानन में बैंक का रुख किया। ग्राहक अपना पैसा निकालने के लिए पहुंचे थे लेकिन बैंककर्मियों ने RBI आदेश का हवाला देते हुए जमा राशि निकालने से रोक दिया। हालांकि उनकी ओर से यह साफ कर दिया गया था कि ग्राहक अपने लॉकर को एक्सेस कर पाएंगे। वहां मौजूद ग्राहक इस फैसले से नाखुश दिखे और बिना किसी पूर्व सूचना के कार्यवाई करने पर गुस्सा जाहिर किया।

Advertisementspot_img

Also Read:

बैंक लॉकर सुरक्षित है या नहीं, चोरी होने पर जानें अपने अधिकार और कदम!

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बैंक लॉकर का इस्तेमाल ग्राहक अपने कीमती दस्तावेज, ज्वेलरी और अन्य मूल्यवान सामान को सुरक्षित रखने के लिए करते हैं। लॉकर...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...