back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM मोदी के कान में पप्पू यादव ने कहा कुछ ऐसा, ठहाके लगाके हंस पड़े प्रधानमंत्री, वीडियो हो रहा वायरल

पूर्णिया एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में एक दिलचस्प और हल्के-फुल्के पल ने सबका ध्यान खींचा है। जब सांसद पप्पू यादव ने मंच पर पीएम मोदी के कान में कुछ कहा और वे हंस पड़े।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पूर्णिया में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए सिविल एन्क्लेव का उद्घाटन किया और अहमदाबाद से जुड़ी पहली उड़ान सेवा की शुरुआत की। इस खास मौके पर जो बात सबसे ज्यादा चर्चा में रही, वह थी पप्पू यादव द्वारा पीएम मोदी के कान में कही गई कोई बात, जिस पर प्रधानमंत्री ठहाका लगाते हुए हंस पड़े। यह हल्का-फुल्का पल कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

उद्घाटन समारोह के दौरान अहमदाबाद से आई पहली फ्लाइट में बड़ी संख्या में स्थानीय यात्री सवार थे। खास बात यह रही कि कुछ लोग सिर्फ इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने के लिए पहले पूर्णिया से अहमदाबाद गए और फिर उसी फ्लाइट से वापस लौटे। इन यात्रियों में वे लोग भी शामिल थे, जिन्होंने वर्षों से पूर्णिया में हवाई सेवा की मांग को जमीन पर उतारने में अहम भूमिका निभाई।

बिहार को मिला विकास का बड़ा तोहफा

पूर्णिया एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को हजारों करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। इस ऐतिहासिक मौके पर मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के कई दिग्गज नेता मौजूद थे। हालांकि, पूरे कार्यक्रम के दौरान जो पल सबसे ज़्यादा सुर्खियां बटोरता रहा, वह था सांसद पप्पू यादव की मौजूदगी और उनकी प्रधानमंत्री से मंच पर हुई हल्की-फुल्की बातचीत। पप्पू यादव ने जैसे ही पीएम मोदी के कान में कुछ कहा, प्रधानमंत्री जोर से हंस पड़े। यह दृश्य कैमरों में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

पीएम मोदी से मुलाकात में पप्पू यादव ने रखीं कई अहम मांगे

प्रधानमंत्री मोदी और सांसद पप्पू यादव की साझा मंच पर मौजूदगी ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। मीडिया से बातचीत में पप्पू यादव ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री के समक्ष कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। सांसद ने मकानों पर लगने वाले GST को खत्म करने का अनुरोध किया, साथ ही पूर्णिया में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाने की भी मांग की, जहां भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबले आयोजित किए जा सकें।

इसके अलावा पप्पू यादव ने पूर्णिया में हाईकोर्ट की बेंच स्थापित करने, शहर को उप-राजधानी का दर्जा देने और एक एम्स (AIIMS) की स्थापना की मांग भी प्रधानमंत्री के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि इन सभी मुद्दों को लेकर उन्होंने पीएम मोदी को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा और व्यक्तिगत रूप से संवाद कर अपना पक्ष रखा। पप्‍पू यादव के अनुसार, प्रधानमंत्री ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आप सांसद हैं और आपके सहयोग से ही यह सब संभव हो पाया है। मैं आपको धन्यवाद देता हूं। 

Advertisementspot_img

Also Read:

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि सीएम पद छोड़ने के बाद...
spot_img

Latest Stories

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...

Astro Today 5 April 2026: सिंह राशि -आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵