back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM मोदी ने स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल को दी शादी की बधाई, कहा-जीवन के खेल में दोनों टीमें जीतें

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल 23 नवंबर 2025 को शादी कर रहे हैं, जिसके लिए पीएम मोदी ने जोड़े को शुभकामनाएं दीं।शादी के जश्न में सेलिब्रेशन क्रिकेट मैच का आयोजन भी किया जाएगा।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल इस सप्ताह के अंत में विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी से ठीक पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोड़े को एक heartfelt बधाई पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने उनके वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।पीएम मोदी के इस बधाई पत्र की कॉपी सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसने न केवल उनकी शादी की तारीख का खुलासा किया, बल्कि जश्न के एक खास हिस्से की झलक भी दी।

View this post on Instagram

पीएम मोदी के पत्र की मुख्य बातें

पीएम मोदी ने पत्र में लिखा, स्मृति और पलाश की शादी 23 नवंबर, 2025 को होने वाली है, यह जानकर खुशी हुई। मंधाना और मुच्छल परिवारों को इस शुभ और आनंदमय अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।उन्होंने लिखा, जीवन के हर मौसम में हाथ में हाथ डालकर चलते हुए, यह जोड़ा एक-दूसरे की उपस्थिति में ताकत पाए, और उनके दिल, दिमाग और आत्मा में सामंजस्य हो। उनके सपने आपस में गुंथे और एक साथ बढ़ें।

पीएम मोदी ने इस रिश्ते को Wonderful Partnership बताते हुए लिखा, जैसा कि,वे एक साथ एक नया, सुंदर जीवन शुरू कर रहे हैं, स्मृति के कवर ड्राइव की सुंदरता पलाश की संगीतमय सिम्फनी से एक अद्भुत साझेदारी में मिलती है।पत्र में पीएम ने बताया कि शादी के जश्न में दूल्हे और दुल्हन की टीम के बीच सेलिब्रेशन क्रिकेट मैच रखा गया है। उन्होंने लिखा, जीवन के खेल में ये दोनों टीमें जीतें।

स्मृति मंधाना ने की सगाई की घोषणा

शादी की खबरों से पहले, स्मृति मंधाना ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक कोरियोग्राफ किए गए वीडियो के माध्यम से पलाश के साथ अपनी सगाई की घोषणा की। इस वीडियो में उनके साथ भारत की टीममेट्स जेमिमा रोड्रिग्स, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव और अरुंधति रेड्डी भी शामिल थीं। वीडियो के अंत में, मंधाना ने अपनी सगाई की अंगूठी दिखाई।

पलाश मुच्छल ने पहले ही दिया था हिंट

पलाश मुच्छल ने पिछले महीने इंदौर में एक इवेंट के दौरान ही शादी की पुष्टि कर दी थी। जब उनसे स्मृति के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया था, तो पलाश ने कहा था, वह जल्द ही इंदौर की बहू बनने वाली हैं। बस मैं इतना ही कहना चाहता हूँ। मैंने आपको हेडलाइन दे दी है।बता दे कि, संगीतकार पलाश मुच्छल ने बहुत कम उम्र में ही बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है और उन्होंने कई प्रसिद्ध फिल्मों और गानों को संगीत दिया है। पलाश अपनी बहन, गायिका पलक मुच्छल, के साथ कई चैरिटी शो भी करते हैं।पलाश मुच्छल ने मुख्य रूप से रोमांटिक और पॉप शैलियों में काम किया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

विवाद के बाद कैसे हैं पलाश मुच्छल? डेज़ी शाह ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। म्यूज़िक कंपोज़र से डायरेक्टर बने पलाश मुच्छल की निजी ज़िंदगी पिछले दिनों उस वक्त चर्चा में आ गई जब भारतीय महिला क्रिकेट टीम...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...