back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अक्षय तृतीया पर आज अचानक सस्ता हुआ सोना, देखिए आपके शहर का लेटेस्‍ट रेट

हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को सभी शुभ कार्यों के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है। आज खासतौर से सोना खरीदने की सदियों पुरानी परंपरा है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज अक्षय तृतीया के मौके पर सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई। आज खासतौर से सोना खरीदने की सदियों पुरानी परंपरा है, जिसके चलते आज सोने की मांग भी बढ़ गई है। ऐसे में आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, जैसे देश के प्रमुख शहरों में आज सोने-चांदी का लेटेस्ट रेट क्या चल रहा है?

अक्षय तृतीया के मौके पर लुढ़की सोने की कीमतें

हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को सभी शुभ कार्यों के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इस दिन सोना-चांदी खरीदना सिर्फ परंपरा ही नहीं बल्कि इसे मां लक्ष्मी जी के आगमन, समृद्धि और सुरक्षित निवेश का प्रतीक भी माना जाता है। हर साल की तरह इस दिन आज भी बाजारों में खासी रौनक बनी हुई है। सोने की कीमतों ने बीते दिनों इतिहास रचते हुए पहली बार 1 लाख रुपये का आंकड़ा पार किया था, लेकिन राहत की बात यह है कि आज अक्षय तृतीया के मौके पर अचानक सोने की कीमतें कम हो गई हैं। 

1 औंस में 28 ग्राम सोना होता है

सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतें कम हो गई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर के बीच सोने की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली थी और इसने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। अब जबकि अमेरिका ने टैरिफ में राहत देने के संकेत दिए हैं और हाल ही में ऑटो टैरिफ को लेकर बड़ी बात कही है, तो फिर इसका असर सोने की कीमतों पर भी देखने को मिला है और ये सस्ता हो गया है। कॉमेक्स पर सोना 3309 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर आ गया है। बता दें कि 1 औंस में 28 ग्राम सोना होता है। 

MCX पर 4000 रुपये सस्ता हुआ सोना

आज अक्षय तृतीया के मौके पर देखें तो इसमें करीब 4000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट आ चुकी है। जी हां, इस दौरान सोने का भाव 99,358 रुपये से गिरकर 95,000 रुपये के आस-पास आ चुका है। सुबह 6:40 बजे MCX पर सोने का का भाव 95,410 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो कि कल से 615 रुपए कम है। वहीं MCX पर चांदी 62 रुपए महंगी होकर 96,800 रुपए प्रति किलो पहुंच गई। 

1 लाख से नीचे गिरा सोना

बीते 22 अप्रैल को घरेलू मार्केट में सोने ने GST+Making Charges के साथ 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर पार किया था। तो वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर भी 5 जून की एक्सपायरी वाले गोल्ड का रेट 1 लाख के बिल्कुल करीब पहुंच गया था। 

घरेलू मार्केट में सोने की कीमत गिरी 

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार मंगलवार को 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत गिरकर 96,010 रुपये पर आ गई है। वहीं अन्य क्वालिटी के गोल्ड रेट पर नजर डालें, तो 10 ग्राम 22 कैरेट सोना अब 93,710 रुपये का है, जबकि 20 कैरेट गोल्ड का नया रेट 85,450 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। 18 कैरेट सोने का भाव भी गिरावट के साथ 77,770 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। 

आपके शहर में क्या हैं सोने के रेट?

दिल्ली- 89,990 (22 कैरेट), 98,040 (24 कैरेट)

कोलकाता- 89,750 (22 कैरेट), 97,910 (24 कैरेट)

मुंबई- 89,750 (22 कैरेट), 97,910 (24 कैरेट)

बेंगलुरु- 89,750 (22 कैरेट), 97,910 (24 कैरेट)

चेन्नई- 89,750 (22 कैरेट), 97,910 (24 कैरेट)

Advertisementspot_img

Also Read:

5 लाख इंवेस्ट करे, 15 लाख मिलेगा, जानिए पोस्ट ऑफिस की कौन सी स्कीम दे रही है बंपर रिटर्न

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बैंक की तरह ही पोस्ट ऑफिस निवेश के लिए एक अन्य विकल्प है। हालांकि पोस्ट ऑफिस में लोगों का रुझान इसलिए...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...