back to top
32.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सावधान हो जाएं HDFC Bank के ग्राहक! ट्रांजैक्शन होगा महंगा, इतना लगेगा चार्ज

HDFC Bank New Rule : एचडीएफसी बैंक ने क्रेडिट कार्ड होल्डरों के लिए नियम और शर्तों में बदलाव किए हैं। नए नियम एक अगस्त 2024 से लागू हो जाएंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार। देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने क्रेडिट कार्ड होल्डरों के लिए नियम और शर्तों में संशोधन किया है। नए नियम 01 अगस्त से लागू होंगे। बैंक ने बताया कि थर्ड पार्टी पेमेंट एप के जरिए किराए के ट्रांजैक्शन में 01 प्रतिशत का चार्ज लिए जाएंगे। थर्ड पार्टी पेमेंट एप जैसे PayTM, CRED, MobiKwik, Cheque के जरिए किराए के भुगतान पर ट्रांजैक्शन राशि पर भी 01 प्रतिशत शुल्क लगेगा।

नियम जान लें

दरअसल, भुगतान की लिमिट प्रति ट्रांजैक्शन 3000 रुपए है। 50 हजार रुपए से अधिक के उपयोगिता ट्रांजैक्शन पर 01% चार्ज है। 50 हजार रुपए से कम के ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा। वैसे, 50 हजार रुपए से अधिक के ट्रांजैक्शन पर 01 प्रतिशत शुल्क देय होगा। बीमा ट्रांजैक्शन को इन शुल्कों से छूट दी गई है। 15 हजार रुपए से ज्यादा के ईंधन ट्रांजैक्शन पर 01% शुल्क लगेगा। 15 हजार रुपए से कम के ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा। 15 हजार रुपए से ज़्यादा के ट्रांजैक्शन पर पूरी राशि पर 01 प्रतिशत शुल्क देना पड़ेगा। हर ट्रांजैक्शन पर 3000 रुपए की लिमिट है।

थर्ड पार्टी एप पर 01% चार्ज

कॉलेज या स्कूल की वेबसाइट और उनकी POS मशीनों के माध्यम से ट्रांजैक्शन पर शुल्क नहीं लगेगा। CRED, PayTM जैसे थर्ड पार्टी एप से ट्रांजैक्शन पर 01% शुल्क लगेगा। सभी अंतर्राष्ट्रीय या क्रॉस करेंसी ट्रांजैक्शन पर 3.5% का मार्कअप शुल्क लगेगा। बकाया राशि के आधार पर विलंबित भुगतान शुल्क संरचना को 100 रुपए से 300 रुपए तक संशोधित किया गया है।

रिवॉर्ड रिडीम पर 50 रुपए चार्ज

स्टेटमेंट क्रेडिट या कैशबैक पर रिवॉर्ड रिडीम वाले ग्राहकों से 50 रुपए का रिडेम्पशन शुल्क लगेगा। रिवॉल्विंग क्रेडिट सुविधा वाले ग्राहकों से प्रति माह 3.75% शुल्क वसूला जाएगा। यह ट्रांजैक्शन की तारीख से बकाया राशि का पूरा भुगतान होने तक लागू रहेगा। किसी ऑनलाइन या ऑफलाइन स्टोर पर ईज़ी-ईएमआई विकल्प का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को 299 रुपए तक की ईएमआई प्रोसेसिंग फीस देनी है।

टाटा न्यू प्लस क्रेडिट कार्ड पर असर पड़ेगा

एचडीएफसी बैंक ने टाटा न्यू इनफिनिटी, टाटा न्यू प्लस क्रेडिट कार्ड के लिए नियम बदले हैं। जो 01 अगस्त से लागू होगा। टाटा न्यू इनफिनिटी और एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के उपयोगकर्ताओं को टाटा न्यू यूपीआई आईडी का उपयोग कर किए गए पात्र यूपीआई लेन-देन पर 1.5% न्यूकॉइन मिलेंगे। अन्य एलिजिबल यूपीआई आईडी के जरिए लेनदेन पर 0.50% न्यूकॉइन मिलेंगे। टाटा न्यू प्लस एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के कार्ड धारकों को टाटा न्यू यूपीआई आईडी का उपयोग करके पात्र यूपीआई लेन-देन पर 1% न्यूकॉइन, अन्य एलिजिबल यूपीआई आईडी से लेन-देन पर 0.25% न्यूकॉइन मिलेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

HDFC Bank Owner: एचडीएफसी बैंक का मालिक कौन? क्या किसी धर्म से है बैंक का कोई संबंध, जानिए सब कुछ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश के करोड़ों लोगों का भरोसा बन चुका एचडीएफसी बैंक सिर्फ एक बैंक नहीं, बल्कि भारत की सबसे बड़ी निजी बैंकिंग...
spot_img

Latest Stories

Nora Fatehi की हॉटनेस ने ढाया कहर, साड़ी में एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन...

Jackky Bhagnani से Shubman Gill ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान कर रहा जाएंगे हैरान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵