back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Tesla Car Booking: कैसा है नई टेस्‍ला कार का इंटीरियर और फीचर्स, जानिए कितने हजार रुपये में हो जाएगी बुकिंग

टेस्‍ला ने अपनी नए कार लॉन्‍च की दी है। इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 59.89 लाख रुपये है, जो रियर-व्हील ड्राइव (RWD) वेरिएंट ऑप्शन में आएगी।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । अरबपति कारोबारी एलॉन मस्‍क की कंपनी टेस्ला ने भारत में अपनी मोस्ट-अवेटेड इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च कर दिया है, कंपनी ने अपना शोरुम मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में ओपन किया है। टेस्‍ला कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 59.89 लाख रुपये है, जो रियर-व्हील ड्राइव (RWD) वेरिएंट ऑप्शन में आएगी। वहीं, लॉन्ग रेंज वेरिएंट की कीमत 67.89 लाख रुपये एक्स-शोरूम है। 

 22 हजार रुपये से बुकिंग शुरु 

दोनों वेरिएंट्स को कंप्लीटली बिल्ट यूनिट (CBU) के रूप में टेस्ला के शंघाई प्लांट से इम्पोर्ट किया जा रहा है। आप इसकी बुकिंग 22 हजार रुपये देकर कर सकते हैं। यह नॉन रिफंडेबल है। इसे फिलहाल मुंबई, दिल्ली और गुरुग्राम में ही उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी 2025 की तीसरी तिमाही (Q3 2025) से इसकी डिलीवरी शुरू करेगी। 

0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार लगभग 5.6 सेकंड में 

टेस्ला मॉडल Y को दो अलग-अलग वेरिएंट के विकल्‍प में लॉन्‍च किया गया है। जिसे RWD और लॉन्ग-रेंज RWD शामिल है। Model Y दो वेरिएंट्स (Standard RWD और Long Range RWD Standard) में मौजूद है। वेरिएंट में 60kWh की LFP बैटरी दी जाएगी, जो लगभग 500 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देगी और यह कार 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार लगभग 5.6 सेकंड में पकड़ सकती है।

दूसरी तरफ, Long Range RWD वेरिएंट में 75kWh की NMC बैटरी होगी, जिसकी रेंज 622 किलोमीटर तक है और ये SUV 5 सेकंड से भी कम समय में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड हासिल कर सकती है।

Tesla Model Y में मिलेंगे हाई-टेक फीचर्स

टेस्ला Model Y कई Advanced Technological Features के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें ओवर-द-एयर सॉफ़्टवेयर अपडेट्स, रियर सीट के लिए अलग टचस्क्रीन, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल रियर सीटें दी जा सकती हैं। साथ ही टेस्ला का प्रीमियम साउंड सिस्टम और Tesla ऐप के जरिए रियल-टाइम कंट्रोल की सुविधा दी जाएगी। ये सभी फीचर्स इस मॉडल को तकनीक के मामले में एक कदम आगे रखते हैं।

कितने कलर में किया जाएगा लॉन्च? 

कंपनी ने Model Y को भारत में कई अट्रैक्टिव कलर्स में लॉन्च किया जाएगा। बेसिक रंगों में स्टील्थ ग्रे शामिल है, जिसकी कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं है। वहीं, पर्ल व्हाइट मल्टी-कोट और डायमंड ब्लैक रंगों की एक्स्ट्रा कीमत 95,000 रुपये रखी गई है।

ग्लेशियर ब्लू के लिए 1,25,000 रुपये, जबकि क्विकसिल्वर और अल्ट्रा रेड जैसे प्रीमियम रंगों के लिए 1,85,000 रुपये का एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा। बता दें कि इन कलर्स की पॉपुलेरिटी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी देखी गई है, जिससे भारतीय ग्राहकों को प्रीमियम फील मिलेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

डीपफेक पर बड़ा एक्शन: X ने बदले नियम, Grok से हटेंगी आपत्तिजनक और अश्लील इमेज

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कई देशों में विरोध और नियामक कार्रवाई का सामना करने के बाद आखिरकार एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...
spot_img

Latest Stories

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...