back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market में आज निवेशकों के डूबे 8.50 लाख करोड़ रुपए, ये सेक्टर्स बने ‘काल’

Share Market Crash: शेयर मार्केट निवेशकों की खुशियां आज ज्यादा देर नहीं टिक सकीं। सुबह शानदार शुरुआत के बाद मार्केट में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों के 8.50 लाख करोड़ रुपए डूब गए।

नई दिल्ली, रफ्तार। शेयर मार्केट निवेशकों की खुशियां आज ज्यादा देर नहीं टिक सकीं। सुबह शानदार शुरुआत के बाद मार्केट में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों के 8.50 लाख करोड़ रुपए डूब गए। बीएसई सेंसेक्स आज के हाई लेवल से 1600 अंक नीचे गिरा। निफ्टी भी दिन के हाई लेवल से 500 अंक फिसला। जबकि, मिड कैप इंडेक्स में 2200 अंकों की गिरावट आई है। अभी सेंसेक्स 1030 अंक लुढ़क कर 79380 पर बंद हो गया। निफ्टी 343 अंक गिराकर 21226 पर बंद हुआ।

बीएसई मार्केट कैप 5.78 लाख करोड़ नीचे आया

बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 368.60 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। यह पिछले कारोबारी सत्र में 374.38 लाख करोड़ रुपए था। मतलब बीएसई मार्केट कैप 5.78 लाख करोड़ रुपए नीचे आ गया है।

बैंकिंग शेयरों में जबर्दस्त गिरावट

बाजार में बैंकिंग स्टॉक्स में जोरदार गिरावट रही। निफ्टी का बैंकिंग स्टॉक्स का इंडेक्स बैंक निफ्टी 918 अंक गिरकर 919 अंकों पर कारोबार कर रहा। निफ्टी बैंक के 12 शेयरों में से 11 शेयर लुढ़के हैं। सिर्फ आईसीआईसीआई बैंक के स्टॉक में बढ़त दिख रही है। एफएमसीजी और एनर्जी स्टॉक्स में भी भारी गिरावट है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड गैस, मेटल्स, ऑटो स्टॉक्स में भी मुनाफावसूली निवेश कर रहे हैं।

सबसे बड़ी गिरावट जी एंटरटेनमेंट के शेयरों में

आज सबसे ज्यादा गिरावट जी एंटरटेनमेंट के शेयर में दर्ज हुई है। जी के शेयर 27.40 फीसदी गिरे हैं। ओबेरॉय रिएल्टी 8.95 फीसदी, आईआरसीटीसी 6.69 फीसदी, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक 6.61 फीसदी, आईडीएफसी 6.50 फीसदी, एमसीएक्स इंडिया 5.87 फीसदी गिरकर कारोबार कर रहा है। भेल 4.82 फीसदी, आईओसी 4.73 फीसदी गिरकर ट्रेड कर रहा है।

रेलवे के शेयरों में तेजी थमी

रेलवे से जुड़े शेयरों में जारी तेजी पर आज ब्रेक लग गई है। सभी रेलवे स्टॉक में निवेशक मुनाफावसूली कर रहे हैं। दूसरी सरकारी कंपनियों के शेयरों में भी बिकवाली है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Share Market Today: कल भारी गिरावट के बाद आज बाजार में वापसी, हरे निशान पर खुले Sensex और Nifty एनर्जी स्टॉक्स में मजबूती

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार की भारी गिरावट के बाद शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने राहत की सांस ली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन...
spot_img

Latest Stories

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵