back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लोन महंगा हुआ, बड़े बैंकों ने Personal Loan पर बढ़ाए ब्याज

Interest Rate Hike : रिजर्व बैंक ने पिछले साल फरवरी में रेपो रेट बढ़ाई थी। मतलब डेढ़ साल से रेपो रेट में बदलाव नहीं किया गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। रिजर्व बैंक ने भले ही करीब डेढ़ साल में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन उसके बाद भी कर्ज महंगे होते जा रहे हैं। विभिन्न कर्ज पर ब्याज की दरें पहले से ज्यादा हैं। अब कई बैंकों ने एक-एक कर लोन विशेष रूप से पर्सनल लोन पर ब्याज बढ़ाया है। पर्सनल लोन महंगा करने वाले बैंकों में सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक आदि शामिल हैं। इन बैंकों ने पर्सनल लोन को 30-50 बेसिस प्वाइंट महंगा किया है। मतलब चार सबसे बड़े प्राइवेट बैंकों के पर्सनल लोन 0.30 फीसदी से 0.50 फीसदी तक महंगे हो गए।

शुरुआती ब्याज दर जानें

एचडीएफसी बैंक ने अप्रैल से पर्सनल लोन की ब्याज दरों में 0.40 फीसदी की बढ़ोतरी की है। अब पर्सनल लोन का ब्याज 10.75 फीसदी से शुरू हो रहा है। एक्सिस बैंक ने पर्सनल लोन की शुरुआती ब्याज दर 10.49 फीसदी से बढ़ाकर 10.99 फीसदी की है। आईसीआईसीआई बैंक ने शुरुआती ब्याज दर को 10.50 फीसदी से बढ़ाकर 10.80 फीसदी और कोटक महिंद्रा बैंक ने 10.50 फीसदी से बढ़ाकर 10.99 फीसदी कर दिया है।

स्थिर रेपो रेट के दौर में ब्याज में बढ़ोतरी

सवाल है कि जब कई महीनों से ब्याज दरें कम होने के कयास लग रहे हैं, ऐसे में ब्याज दरें बढ़ कैसे रही हैं? वो भी तब, जबकि आरबीआई ने रेपो रेट को डेढ़ साल पहले बढ़ाया था। इसका जवाब आरबीआई के पास है। आरबीआई द्वारा किए कए एक नियामकीय बदलाव के कारण विभिन्न बैंक पर्सनल लोन की ब्याज दरें बढ़ा रहे हैं।

आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है ब्याज

आरबीआई ने पर्सनल लोन मामले में रिस्क वेटिंग को बढ़ा दी है। पहले पर्सनल लोन के लिए रिस्क वेटिंग की दर 100 फीसदी थी। आरबीआई ने इसे बढ़ाकर नवंबर 2023 से 125 फीसदी कर दी है। दूसरी ओर बैंक इस नियामकीय बदलाव का बोझ खुद न उठाकर ग्राहकों पर ट्रांसफर कर रहे हैं। इस चलते ब्याज दरों में बढ़ोतरी हुई है। आशंका है कि आने वाले दिनों में पर्सनल लोन और महंगे हो सकते हैं। ब्याज दरें बढ़ाने वाले बैंकों की लिस्ट भी बढ़ सकती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Loan Approval आसान! बिना CIBIL स्कोर के कैसे मिलेगा लोन, पढ़ें नई प्लानिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में लाखों लोग ऐसे हैं जिन्होंने कभी बैंक से कर्ज नहीं लिया, इसलिए उनका कोई क्रेडिट इतिहास नहीं है। परिणामस्वरूप जब वे...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵