back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एसबीआई ने कोविड रोगियों के लिए कवच पर्सनल लोन योजना शुरू की

मुंबई, 11 जून (आईएएनएस)। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने कोविड मरीजों के लिए कोलैटरल-फ्री यूनिक लोन ऑफरिंग- कवच पर्सनल लोन लॉन्च किया है। कम्पनी के मुताबिक यह ऋण ग्राहक और उसके परिवार के सदस्यों के कोविड उपचार के खर्च को कवर करता है। एसबीआई के एक बयान में कहा गया है कि इस योजना के तहत, ग्राहक 60 महीने के लिए 8.5 प्रतिशत प्रति वर्ष की प्रभावी ब्याज दर पर 5 लाख रुपये तक का ऋण प्राप्त कर सकते हैं, जिसमें तीन महीने की मोहलत शामिल है। एसबीआई के अध्यक्ष दिनेश खारा ने कहा, इस रणनीतिक ऋण योजना के साथ, हमारा उद्देश्य मौद्रिक सहायता तक पहुंच प्रदान करना है – विशेष रूप से इस कठिन परिस्थिति में उन सभी के लिए जो दुर्भाग्य से कोविड से प्रभावित हुए हैं। वित्तीय समाधान बनाने की दिशा में काम करने के लिए एसबीआई में हमारा निरंतर प्रयास है।। बयान में कहा गया है कि इन मुश्किल समय में, एसबीआई कोविड के इलाज और अन्य व्यक्तिगत खचरें के लिए ग्राहकों की वित्तीय आपात स्थिति की देखभाल करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि कोविड की लड़ाई को प्रभावी ढंग से दूर किया जा सके। यह ऋण उत्पाद आरबीआई के कोविड राहत उपायों के अनुसार बैंकों द्वारा बनाई जा रही कोविड ऋण पुस्तिका का भी हिस्सा होगा। –आईएएनएस जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता सलीम की सेहत की जानकारी लीक होने पर भड़के सलमान खान, लीलावती अस्पताल के डॉक्टर से नाखुश

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान अस्पताल में भर्ती हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं काला चना का प्रसाद, जानें सही तरीका, पढ़ें रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵