back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jio Finance की अब पर्सनल लोन सेगमेंट में एंट्री, अन्य तरह के ऋण भी जल्द मिलेंगे

Jio Finance Loan: रिलायंस का जियो ग्रुप अब पर्सनल लोन सेक्टर में एंट्री कर रहा है। मुकेश अंबानी की कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने माइ जियो ऐप पर पर्सनल लोन सुविधा शुरू कर दी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रिलायंस का जियो ग्रुप अब पर्सनल लोन सेक्टर में एंट्री कर रहा है। एशिया के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी की कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने माइ जियो ऐप पर पर्सनल लोन सुविधा शुरू कर दी है। कंपनी ने कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन को 300 ऑफलाइन स्टोर तक बढ़ाने का ऐलान किया है। माइ जियो रिलायंस इंडस्ट्रीज के टेलीकॉम बिजनेस का सुपर एप है। यह बिल पेमेंट और एंटरटेनमेंट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराता है। माइ जियो एप के 25.02 करोड़ मासिक सक्रिय उपभोक्ता हैं। दिलचस्प बात है कि पेटीएम केमासिक सक्रिय उपभोक्ताओं की संख्या 27.9 मिलियन, फोन पे के 39 मिलियन हैं।

सेल्फ एंप्लॉयड लोगों को भी लोन देगा

सेल्फ एंप्लॉयड लोगों को भी जियो फाइनेंशियल लोन देने की योजना पर काम कर रही है। स्मॉल बिजनेस और सोल प्रोपराइटर को पर्सनल लोन देगा। कंपनी ऑटो और होम लोन के साथ शेयर गिरवी रखकर फंड उपलब्ध कराने की योजना पर भी कामकाज कर रही है। जियो फाइनेंशियल पिछले कुछ समय से मर्चेंट पेमेंट पर काफी फोकस कर रही है। कंपनी साउंड बॉक्स या स्पीकर पर भी काम कर रही है जो ट्रांजैक्शन कंफर्म होने की सूचना देते हैं।

कारोबार में पेटीएम और फोन पे लीडर

इस कारोबार में देश में पेटीएम और फोन पे लीडर हैं। रिलायंस की फाइनेंसियल सर्विस सेक्टर की कंपनी जियो पेमेंट्स बैंक ने सेविंग अकाउंट और बिल पेमेंट की सुविधा को रीलांच किया है। उम्मीद है कि जियो पेमेंट्स बैंक जल्द डेबिट कार्ड शुरू कर सकता है।

24 कंपनियों से करार

जियो फाइनेंशियल ने 24 बीमा कंपनियों से एग्रीमेंट किया है। इनमें लाइफ, जनरल और हेल्थ इंश्योरेंस शामिल हैं। कंपनी इंश्योरेंस ब्रोकिंग बिजनेस पर बड़ा दांव खेल रही। कारोबार में जियो फाइनेंशियल का मुकाबला पॉलिसी बाजार जैसी धुरंधर कंपनियों से है। जियो फाइनेंशियल ने जनरल इंश्योरेंस लाइसेंस के लिए भी आवेदन किया है। कंपनी ने कहा कि जियो की तमाम तरह की सुविधा एक डिजिटल रूफ के तहत आ जाएंगी। इसे यूनिफाइड एप की तरह डेवलप किया जा रहा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Petrol Gold-Silver Price Today: पेट्रोल-डीजल स्थिर, सोना और चांदी के दाम में उछाल, जानिए आज के ताज़ा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी New Delhi में आज पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर बनी हुई है। पिछले कई दिनों से पेट्रोल...
spot_img

Latest Stories

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵