back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

माधबी बुच पर कांग्रेस ने लगाए आरोप, SEBI की सदस्य रहते हुए ICICI बैंक से ली सैलरी

माधबी साल 2017 से SEBI का सदस्य थीं और साल 2022 में इसकी अध्यक्ष बन गईं। कांग्रेस इस मामले में जांच की मांग कर रही है। उन्होंने ICICI बैंक पर भी जांच बैठाने की मांग की है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कांग्रेस पार्टी ने SEBI की अध्यक्ष माधबी बुच पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने SEBI का अध्यक्ष रहते हुए ICICI बैंक से सैलरी ली है। कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा है कि वो SEBI की सदस्य थी, तब भी उन्होंने ICICI बैंक से 16.80 लाख तनख्वाह ली। उन्होंने कहा कि यह नियमों का उल्लंघन है। साथ ही उन्होंने रेग्यूलेटरी बॉडी में ट्रांसपेरेंसी रखने के लिए कहा है।

मामले की जांच की मांग कर रही है कांग्रेस

माधबी साल 2017 से SEBI का सदस्य थीं और साल 2022 में इसकी अध्यक्ष बन गईं। कांग्रेस इस मामले में जांच की मांग कर रही है। उन्होंने ICICI बैंक पर भी जांच करने की मांग की है। 

SEBI का काम शेयर मार्केट को नियंत्रित करना है

उन्होंने मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर हमला करते हुए कहा है कि SEBI का काम शेयर मार्केट को नियंत्रित करना है जहां पर हम अपने रुपये निवेश करते हैं। यह बहुत महत्वपूर्ण रोल है। SEBI के अध्यक्ष की नियुक्ति कौन करता है। कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमिटी प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की है जिन्होंने SEBI के अध्यक्ष की नियुक्ति की।

किए कई सवाल

उन्होंने कहा कि पीएम से सवाल है कि ACC के सामने क्या ये जानकारी आई थी, क्या बाद में पता चला? और अगर नहीं तो क्या सरकार चला रहे हैं? पीएम से सवाल है की सेबी चीफ के ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले की जानकारी थी?

इससे पहले SEBI ने 10 अगस्त 2024 को हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट पर बयान जारी कर कहा था कि निवेशकों को शांति बनाए रखनी चाहिए। ऐसी रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया देने से पहले उस जानकारी का सही से आंकलन कर लेना चाहिए।

बार बार दोहरा रहे थे एक ही सवाल

पवन ने कहा कि हमने इस पर कई बार चर्चा की है। वह बार बार इस बात को दाहरा रहे थे कि सेबी का चेयरपर्सन एक ही जगह से सैलरी क्यों नहीं ले रही थी। 

Advertisementspot_img

Also Read:

2026 में आने वाला है SpaceX IPO में दाव लगाने का गोल्डन चांस, जानें कैसे भारतीय निवेशक कर सकते हैं हिस्सेदारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरिक्ष क्षेत्र की दिग्गज कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX), जिसे एलन मस्क ने स्थापित किया है, अगले साल 2026 में अपना आईपीओ लाने...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...