back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

WhatsApp के ये नए फीचर जल्द होंगे लॉन्च, अब Fake News से मिलेगी राहत

WhatsApp का नया फीचर जल्द ही लॉन्च होने वाला है। यह फीचर टाइपिंग इंडिकेटर है जिससे टाइप करने वाले यूजर का फोटो शो होगा। इसके अलावा फेक न्यूज से बचने के फीचर भी आने वाला है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। WhatsApp अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स लाता रहता है। हाल ही में कंपनी ने एक नया टाइपिंग इंडिकेटर (Typing Indicator) फीचर पेश किया है जिससे चैट करना और भी मजेदार हो जाएगा। यह फीचर मोबाइल डिवाइस के लिए उपलब्ध है और इससे चैटिंग का तरीका बदल जाएगा।

WhatsApp Typing Indicator क्या है?

WhatsApp का नया टाइपिंग इंडिकेटर फीचर एक “…” (Dots) जैसा विज़ुअल संकेत दिखाता है जो यह बताता है कि सामने वाला यूजर टाइप कर रहा है। यह संकेत चैट स्क्रीन के निचले हिस्से में दिखाई देगा। साथ ही जो यूजर टाइप कर रहा है उसकी प्रोफाइल पिक्चर भी दिखाई देगी।

यह फीचर खास तौर पर ग्रुप चैट्स में उपयोगी है क्योंकि कई लोग एक साथ चैट करते हैं और यह पता चल पाता है कि कौन सा सदस्य टाइप कर रहा है। इससे यूजर्स को यह समझने में मदद मिलती है कि कौन बातचीत में सक्रिय है।

fcacb77c2fefc166f64e5691f7de8123-Rebecca Syndrome.jpg

Voice Message Transcript फीचर

WhatsApp ने पिछले महीने एक और नया फीचर शुरू किया था – वॉयस मैसेज ट्रांसक्रिप्ट (Voice Message Transcript) यह फीचर यूजर्स को प्राप्त वॉयस मैसेज का टेक्स्ट-आधारित ट्रांसक्रिप्शन देता है ताकि आप बिना आवाज सुने भी मैसेज पढ़ सकें। हालांकि, केवल वह यूजर ट्रांसक्रिप्ट देख सकता है जिसने वॉयस मैसेज प्राप्त किया है भेजने वाला इसे नहीं देख सकता।

WhatsApp का नया टाइपिंग इंडिकेटर और वॉयस मैसेज ट्रांसक्रिप्ट फीचर यूजर्स के चैटिंग अनुभव को और भी बेहतर बनाता है। ये फीचर्स iOS और Android दोनों में पर उपलब्ध हैं।

फेक न्यूज से बचाव का फीचर 

WhatsApp का एक और नया फीचर लॉन्च होने वाला है जो यूजर्स को फेक न्यूज से बचने में मदद करेगा। इस फीचर की मदद से यूजर किसी भी इमेज को सीधा वॉट्सऐप में ही सर्च कर लेगा और फिर पता चल जाएगा की इमेज असली है या नकली। वॉट्सऐप का यह फीचर जरुरी है क्योंकि आए दिन वॉट्सऐप पर फेक न्यूज फैलती हैं। फेक न्यूज को रोकने के लिए सरकार भी वॉट्सऐप पर काफी दबाव बना रही थीं। 

कैसे काम करेगा वॉट्सऐप का यह फीचर? 

इमेज सर्चः जब आपको वॉट्सऐप पर कोई इमेज सेंड किया जाएगा तब आप इमेज पर क्लिक करके सर्च आइकन की मदद से इमेज सर्च कर सकते हैं। 

वेब सर्चः वेब सर्च आपको यह बताने में मदद करेगा की जो इमेज आपको मिली है वो पहले कहां कहां प्रयोग में आ चुका है। 

इन फीचर्स की मदद से आप फेक न्यूज, फेक इमेज या फेक कॉल से बच सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

बीच में इंश्योरेंस पॉलिसी छोड़ी तो होगा बड़ा नुकसान! फैसला लेने से पहले जान लें पूरा सच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बीच में इंश्योरेंस पॉलिसी छोड़ना आसान फैसला नहीं है, क्योंकि इसका सीधा असर आपकी जेब और भविष्य की सुरक्षा दोनों पर...
spot_img

Latest Stories

Sonam Kapoor के दूसरे बेटे की पहली तस्वीर हुईं वायरल, फैंस बरसा रहे हैं प्यार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 1876 अंक उछला; Nifty 22,899 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल, बुधवार को भारतीय शेयर...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में हल्का उतार-चढ़ाव, सोना-चांदी में आई तेजी; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵