back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

HC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म समेत न्यूज चैनल को दिया जबरन धर्मांतरण का आरोप लगाने वाली खबरों को हटाने का आदेश

सुनवाई के दौरान गूगल ने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर दी गई है। ऐसे में वीडियो अपलोड करने वाले का भी पक्ष सुना जाना चाहिए।

नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस प्रतिभा सिंह की बेंच ने सुदर्शन न्यूज और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को मुस्लिम व्यक्ति पर जबरन धर्मांतरण का आरोप लगाने वाली खबरों को हटाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस, यूट्यूब, गूगल, ट्विटर, सुदर्शन टीवी, ओडिशा टीवी, भारत प्रकाशन और सुरेश चव्हाणके को नोटिस भी जारी किया है।

मामले में दिल्ली पुलिस अभी जांच कर रही

याचिका अजमत अली खान ने दायर की है। याचिका में मांग की गई है कि 19 अप्रैल को उसके खिलाफ एक महिला की ओर से जबरन धर्मांतरण की शिकायत को लेकर दर्ज एफआईआर से संबंधित खबरें हटाने का निर्देश दिया जाए। याचिका में कहा गया है कि इस मामले में दिल्ली पुलिस अभी जांच कर रही है और ऐसे में इस संबंध में सुदर्शन न्यूज और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ख़बरें चलाकर जांच को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।

कोर्ट ने सुदर्शन टीवी, ओडिशा टीवी और भारत प्रकाशन को नोटिस किया जारी

सुनवाई के दौरान गूगल ने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर दी गई है। ऐसे में वीडियो अपलोड करने वाले का भी पक्ष सुना जाना चाहिए। सुनवाई के दौरान न्यूज ब्राडकास्टर एसोसिएशन ने कहा कि जिस चैनल को प्रतिवादी बनाया गया है, वो उसके संगठन का सदस्य नहीं है। प्रेस काउंसिल की ओर से कहा गया कि वो शिकायतकर्ता की शिकायत पर गौर करेगा।
प्रेस काउंसिल ने कहा कि वो केवल छपी हुई खबरों पर ही गौर करता है, वेबसाइट पर अपलोड हुई सामग्री पर नहीं। उसके बाद कोर्ट ने दिल्ली पुलिस, यूट्यूब, गूगल, ट्विटर, सुदर्शन टीवी, ओडिशा टीवी, भारत प्रकाशन और सुरेश चव्हाणके को नोटिस जारी कर दिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

क्या लोक अदालत के फैसले को हाई कोर्ट में दी जा सकती है चुनौती? जानें कब मिलती है राहत और कौन से मामले नहीं...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। लोक अदालत का फैसला आमतौर पर अंतिम माना जाता है, क्योंकि यह दोनों पक्षों की सहमति से होता है। हालांकि कुछ...
spot_img

Latest Stories

एसएस राजामौली की फिल्म से बदल गई इस एक्टर की किस्मत, जानिए करियर से जुड़ा किस्सा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कहे...

इस गर्मी घूमें यूपी में छिपी ये ठंडक भरी जगहें, भूल जाएंगे नैनीताल और मनाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च के समय में गर्मी...

Vastu Tips: माता लक्ष्मी से जुड़ा करें ये वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵