back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

New IPO: इस सप्ताह में आएंगे 2 जबरदस्त IPO, इतने रुपए भी कर सकते हैं निवेश

Upcoming IPO: शेयर मार्केट में लिस्टिंग के लिए इस हफ्ते 2 इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO खुलेंगे। ये जूनिपर होटल्स लिमिटेड और GPT हेल्थकेयर लिमिटेड हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। शेयर मार्केट में लिस्टिंग के लिए इस हफ्ते 2 इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO खुलेंगे। ये जूनिपर होटल्स लिमिटेड और GPT हेल्थकेयर लिमिटेड हैं। जूनिपर होटल्स लिमिटेड IPO के जरिए 1,800 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी 50,000,000 फ्रेश शेयर इश्यू करेगी। यह पूरी तरह से फ्रेश IPO है। इसमें कंपनी के मौजूदा निवेशक और प्रमोटर ऑफर फॉर सेल के जरिए एक शेयर नहीं बेचेंगे। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 21 फरवरी से 23 फरवरी तक बोली लगा पाएंगे। 28 फरवरी को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होने हैं।

मैक्सिमम 520 शेयरों के लिए बिडिंग कर सकेंगे

जूनिपर होटल्स लिमिटेड ने IPO का प्राइस बैंड 342 रुपए से 360 रुपए तय किया है। रिटेल निवेशकों मिनिमम एक लॉट यानी 40 शेयरों के लिए बिडिंग कर सकते हैं। आप IPO के अपर प्राइज बैंड 360 रुपए के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाए करते हैं तो इसके लिए 14,400 रुपए इन्वेस्ट करने होंगे। मैक्सिमम 13 लॉट यानी 520 शेयरों के लिए रिटेल निवेशक अप्लाय कर सकते हैं। इसके लिए निवेशकों को अपर प्राइज बैंड के हिसाब से 187,200 रुपए खर्च करने होंगे।

ग्रे मार्केट में जूनिपर होटल्स का प्रीमियम 2.78%

IPO ओपन होने के पहले कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में 2.78% यानी 10 रुपए प्रति शेयर के प्रीमियम पर पहुंचा है। ऐसे में अपर प्राइस बैंड 360 रुपए के हिसाब से इसकी लिस्टिंग 370 रुपए पर हो सकती है। हालांकि यह केवल अनुमान है, शेयर की लिस्टिंग की प्राइस ग्रे मार्केट की प्राइस से अलग होती है।

GPT हेल्थकेयर

GPT हेल्थकेयर लिमिटेड इस IPO के लिए 40 करोड़ रुपए के फ्रेश शेयर इश्यू करेगी। कंपनी के मौजूदा निवेशक और प्रमोटर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 2.61 करोड़ रुपए के शेयर बेचेंगे। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 22 से 26 फरवरी तक बोली लगा सकेंगे। 29 फरवरी को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे।

जल्द प्राइस बैंड तय करेगी कंपनी

GPT हेल्थकेयर लिमिटेड जल्द कंपनी इश्यू का प्राइस बैंड तय करेगी। इसके बाद मिनिमम और मैक्सिमम इन्वेस्टमेंट की जानकारी सामने आ सकेगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी में काम करने का हर किसी का सपना होता है। वहां मिल रही सुविधाएं इस...
spot_img

Latest Stories

इस फ्लॉप फिल्म के बाद एक्टर ने बदला नाम की स्पेलिंग, कुछ ऐसा रहा Emraan Hashmi का करियर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में रोमांटिक छवि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵