back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Stock Market: नई ऊंचाई पर पहुंचा Nifty, जानें कैसे 5 माह में यह सप्ताह सेंसेक्स के लिए बेहतरीन रहा

Stock Market Update: अमेरिकी फेडरल रिजर्व और अन्य प्रमुख केंद्रीय बैंकों ने ऊंची मुद्रास्फीति पर काफी हद तक काबू पाया है। ब्याज दरों में कटौती की भी उम्मीद बढ़ी है।

नई दिल्ली, रफ्तार। अमेरिकी फेडरल रिजर्व और अन्य प्रमुख केंद्रीय बैंकों ने ऊंची मुद्रास्फीति पर काफी हद तक काबू पाया है। ब्याज दरों में कटौती की भी उम्मीद बढ़ी है। इससे उत्साहित भारत और दूसरे देशों के बाजार चढ़े। बेंचमार्क निफ्टी तो रिकॉर्ड ऊंचाई पर प​हुंचा। निफ्टी 135 अंक की तेजी के साथ पिछले उच्चतम स्तर 20192 को लांघकर 20268 पर बंद हुआ। कारोबार के समय सूचकांक 20292 तक पहुंचा था। सेंसेक्स 493 अंक बढ़कर 67481 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 15 सितंबर के उच्चतम बंद स्तर 67839 से 358 अंक पीछे है।

निफ्टी में 2.4% दर्ज हुई तेजी

पिछले पांच महीने में सूचकांकों के लिए सबसे अच्छा सप्ताह साबित हुआ। निवेशकों की लिवाली से इस हफ्ते निफ्टी में 2.4% और सेंसेक्स में 2.3% तेजी दर्ज हुई। बाजार में यह तेजी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहने से आई है। देश का जीडीपी चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 7.6% बढ़ा। बाजार को 6.8% वृद्धि के आसार दिख रहे थे। अर्थशास्त्रियों का कहना है कि सितंबर तिमाही में मजबूत आंकड़ों ने अच्छी वृद्धि की राह तैयार की है।

जीडीपी में 8.4% की वृद्धि की संभावना

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने लिखा-‘हम मानते हैं कि वित्त वर्ष 2024 की दूसरी छमाही में वास्तविक जीडीपी वृद्धि पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 8% से कुछ अधिक रह सकती है। इससे पूरे वित्त वर्ष में जीडीपी वृद्धि 7.9% होगी। आम चुनावों के बाद रोजगार और उत्पादकता के लिए व्यापक सुधार होने से वित्त वर्ष 2025 में वास्तविक जीडीपी में 8.4% की वृद्धि हो सकती है।

भाजपा की जीत से केंद्र में राजनीतिक स्थायित्व बढ़ने की संभावना

राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे अहम राज्यों के हाल में हुए विधानसभा चुनावों के एक्जिट पोल में भाजपा की बढ़त देखकर निवेशकों में जोश बढ़ा है। विशेषज्ञों का कहना कि इन राज्यों में भाजपा की जीत से केंद्र में राजनीतिक ​स्थायित्व की उम्मीद बढ़ेगी।

बीएसई पर 2109 शेयर चढ़कर बंद

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4 लाख करोड़ डॉलर के पार पहुंचा था। बीएसई पर ​एनएसई की तुलना में अधिक शेयर सूचीबद्ध हैं। इसका बाजार पूंजीकरण पिछले बुधवार को 4 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंचा था। बीएसई पर 2109 शेयर चढ़कर और 1638 गिरकर बंद हुए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

Share Market Today: शेयर बाजार में गिरावट के साथ हुई शुरुआत, Sensex 389 अंक टूटा, Nifty भी 132 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राम नवमी की छुट्टी के बाद शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स...
spot_img

Latest Stories

छोटे मामलों में अब नहीं होगी जेल नहीं: जानिए क्या है जन विश्वास बिल… जो लोकसभा में हुआ पेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की कानूनी व्यवस्था को आसान...

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले...

सोशल मीडिया पर छाया Kiara Advani का ग्लैमरस लुक, बॉडीकॉन ड्रेस में किया कातिलाना पोज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara...

Nepal PM: बालेन शाह के हाथ आई नेपाल की कमान, प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नेपाल में राजनीतिक परिवर्तन का नया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵